ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

सम्राट चौधरी ने नीतीश पर बोला हमला, कहा - बिहार का लॉ एंड आर्डर भगवान भरोसे, राज्य में दिखने लगा जंगलराज

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार अहले सुबह नालंदा जिले के पूर्व मुखिया और राजद नेता अनंत सिंह के करीबी धीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पटना के पॉश इलाके में

सम्राट चौधरी ने नीतीश पर बोला हमला, कहा - बिहार का लॉ एंड आर्डर भगवान भरोसे, राज्य में दिखने लगा जंगलराज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार अहले सुबह नालंदा जिले के पूर्व मुखिया और राजद नेता अनंत सिंह के करीबी धीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पटना के पॉश इलाके में हुई है। वहीं, दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। हत्या की इस घटना के बाद भाजपा ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के बिगड़ते ला एण्ड आर्डर को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश पर सवाल उठाया है। 



सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराधियों का राज आ गया है,जिस तरह से इसके पहले जंगलराज के दौर में गुंडों और अपराधियों का बोलबाला होता था, ठीक उसी तरह से अब अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। आज सुबह जिस तरीके से  थाना के चंद कदमों की दूरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाक के नीचे नालंदा के पूर्व मुखिया की दिन दहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी उससे पता चलता है कि राज्य का ला एण्ड आर्डर अब भगवान भरोसे है और सीएम के हाथों में कुछ नहीं है। अपराधी जब चाहे, जहां चाहे वारदात को अंजाम देकर नौ दो ग्यारह हो जा रहे हैं। 



इसके आगे उन्होंने कहा कि जब बिहार के सीएम नीतीश कुमार से यह सवाल किया जाता है कि राज्य में रोज अपराधिक घटनाएं घट रही हैं, क्या वापस से बिहार में जंगलराज आ गया ? तो मुख्यमंत्री सवाल सुनकर बौखला जाते हैं और कहते हैं जनता का राज है, जंगल राज नहीं है। लेकिन, अब हकीकत सब के सामने है।उन्होंने कहा कि जबसे नीतीश सजायाफ्ता लालू के कदमों में नतमस्तक हुए हैं, तभी से राज्य में  लोग अब रास्ते चलते डर रहे हैं। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि लोगों को इस बात का डर सताने लगा है कि कही सामने से कोई अपराधी आकर उन पर गोली ना चला दे। उन्होंने कहा कि अपराधियों में अब कोई डर नहीं रहा, जब तक पलटू जी भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री रहे तभी तक लॉ एण्ड ऑर्डर ठीक था। जब से जंगल राज के सरदार सजायाफ्ता लालू के साथ गए हैं तभी से बिहार में क्राइम का रेट इतना बढ़ गया है कि इससे उबर पाना अब मुख्यमंत्री की बस की बात नहीं है।