ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

सदन में तेजस्वी को नंदकिशोर यादव ने किया करेक्ट, बार-बार गलत बोल रहे थे नेता प्रतिपक्ष

PATNA : विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलते वक्त तेजस्वी यादव बड़ी चूक कर गए. तेजस्वी यादव BRGF यानी बैकवर्ड रीजन ग्रांड फंड में कटौती किए जाने का जिक्र कर रहे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान बोलते वक्त तेजस्वी यादव बड़ी चूक कर गए. तेजस्वी यादव BRGF यानी बैकवर्ड रीजन ग्रांड फंड में कटौती किए जाने का जिक्र कर रहे थे. लेकिन वह BRGF को कई बार BGRF कहते रहे. जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष को मंत्री नंदकिशोर ने सदन में ही रोक दिया.  नंदकिशोर यादव ने कहा कि तेजस्वी जी आप गलत बोल रहे हैं. उसके बाद तेजस्वी यादव ने अपनी भूल सुधारी.


बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. बेटियों के साथ रेप हो रहा है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में क्या हुआ यह सबको पता है. इस घटना से हमलोगों का सिर शर्म से झूक जाती हैं. जिन लड़कियों के साथ शेल्टर होम में रेप हुआ उसके साथ फिर दोबारा रेप किया गया. इस मामले में मूंछ और तोंद वाले अंकल पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई. 

बिहार को क्यों नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा

तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार हैं. फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला. कोई विशेष पैकेज नहीं दिया. सिर्फ बिहार के साथ छलावा किया जा रहा है. कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बिहार में नहीं रह गई है. बिहार में अधिकारी जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनते हैं, लेकिन लालू राज में डीएम भी गरीबों के बैठाकर चाय पिलात थे और उनकी समस्या सुनी जाती थी. बिहार में सिर्फ दो-तीन अधिकारियों की चल रही हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य में बिहार निचले पायदान पर है.