ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

सदन की मर्यादा तोड़ रही BJP, बोले माले विधायक... भाजपा वाले नहीं सुनना चाहते सही बात

PATNA : बिहार विधानसभा के अंदर आज विपक्ष के तरफ से यह आरोप लगाया गया कि सत्तापक्ष में बैठे हुए लोगों के तरफ से सदन के अंदर विपक्ष में बैठे हुए लोगों द्वारा गाली दी जा रहे है। जिसके

सदन की मर्यादा तोड़ रही BJP, बोले माले विधायक...  भाजपा वाले नहीं सुनना चाहते सही बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के अंदर आज विपक्ष के तरफ से यह आरोप लगाया गया कि सत्तापक्ष में बैठे हुए लोगों के तरफ से सदन के अंदर विपक्ष में बैठे हुए लोगों द्वारा गाली दी जा रहे है। जिसके बाद माले के तरफ से इसका जोरदार विरोध किया गया।  माले के विधायक बेल में आकर इस बात का विरोध जताने लगे इसके बाद राजद के तरफ से इसका समर्थन किया गया। इस बीच अब इस पुरे मामले को लेकर माले के विधायक अजीत कुशवाहा का प्रतिक्रिया सामने आयी है। 


माले विधायक ने कहा कि, भाजपा के मेंबर लखींद्र पासवान के तरफ से कोई सवाल पूछा गया था जिसका जवाब उस विभाग के मंत्री के तरफ से दिया जा रहा था। इस दौरान उनका समय खत्म हो गया तो स्पीकर के तरफ से दूसरे मेंबर को बुलाया गया और इन्हें बैठने को कहा गया।  इसी को लेकर वो अपना आपा खो बैठे और सदन के अंदर लगी माइक को तोड़ डाला। 


अजित कुशवाहा ने कहा कि, भाजपा के लोग  इसबार के सदन की शरुआत के साथ ही वो लोग की मानसिकता इसी तरह की रही है वो लोग बिना को वजह के  हंगामा कर रहे हैं और इस तरह सदन की मर्यादा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं अब उनके ऊपर कार्रवाई की बात कही जा रही है तो वो लोग सदन का वॉक आउट कर रहे हैं।  हकीकत है की वो अपनी नाकामी सुनना ही नहीं चाह रहे हैं और सही बातें कही जाती है तो उन्हें वो गाली लगता है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार विधानसभा के अंदर प्रश्नकाल चल रहा था उसी दौरान बीजेपी के विधायकों के तरफ से समाज कल्याण विभाग से जुड़े मामले को लेकर सवाल उठाया गया। जिसके बाद समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी जवाब देने के लिए खड़े हुए और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में जो सांसद दिल्ली में रहते हैं वह बिहार के लिए अधिक राशि दिलाते हैं तो हम लोग यहां बांट देंगे इस में दिक्कत क्या है। इसके बाद बीजेपी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान बीजेपी के  विधायक लखिन्द्र पासवान खड़े हो गए और अपनी बातों को रखने लगे। तभी, माले के विधायक टोका - टोकी करने लगे और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आवेश में आकर उन्होंने माइक तोड़ डाली।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता