ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

रोजगार को मुद्दा बना चुनाव लड़ेगी RJD, बोले तेजस्वी यादव... दो साल में इतने लोगों को मिलेगी नौकरी

PATNA : बिहार में आगामी दिनों में लोकसभा का चुनाव होने वाला है।इसके ठीक बाद विधानसभा का भी चुनाव है। ऐसे में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी हुई ह

रोजगार को मुद्दा बना चुनाव लड़ेगी RJD, बोले तेजस्वी यादव... दो साल में इतने लोगों को मिलेगी नौकरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आगामी दिनों में लोकसभा का चुनाव होने वाला है।इसके ठीक बाद विधानसभा का भी चुनाव है। ऐसे में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी हुई है। यही वजह है कि राजद इस बार रोजगार को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में आने का विचार कर रही है। ऐसे में अब इस बात की पुष्टि खुद तेजस्वी यादव ने की है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि - 2025 तक महागठबंधन सरकार 10 लाख लोगों को रोजगार देगी। जबकि ढाई साल में 5 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भूमिहीनों और गरीब परिवारों को दो लाख की सहायता देगी। बिहार सरकार अपने बलबूते सभी काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज किया और कहा कि, कुछ लोग रोजगार के नाम पर जुमलेबाजी कर रहे हैं।



तेजस्वी ने जातीय गणना और आरक्षण की नयी व्यवस्था का जिक्र किया और कहा कि समाज के गरीब और उपेक्षा के शिकार लोगों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलें तो इसमें तेजी आएगी। आरक्षण व्यवस्था को संविधान की 9 वीं सूची में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है, अब गेंद उनके पाले में हैं। देखना है केंद्र व भाजपा आगे क्या करती है। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले मुजफ्फरपुर में भी तेजस्वी ने कहा था कि बिहार आरक्षण बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य है। इससे हमने देश को दिशा दिखायी है। अब पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की मांग होने लगी है।