ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

‘बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ’ युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह का दावा

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हैं। हर कोई अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है। इसी बीच युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह बयान जारी कर क

‘बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ’ युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह का दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हैं। हर कोई अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है। इसी बीच युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह बयान जारी कर कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा बिहार खड़ा है।


रोहित कुमार सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में प्रत्येक बिहारी खड़ा है। बिहार की जनता चाहती है कि नरेंद्र मोदी बार-बार बिहार आएं। सिर्फ जंगलराज के संस्थापक परिवार के राजकुमार तेजस्वी यादव और उनकी बैंड पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आने से दर्द होता है।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आपने और आपके परिवार ने बिहार का नाश किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में प्रगति किया। रोहित सिंह ने कहा कि तेजस्वी की हैसियत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने की नहीं है। एक आम बिहारी की हैसियत से दावा करता हूं कि सभी 40 लोकसभा सीटें राज्य की जनता नरेंद्र मोदी की झोली में देने जा रही है।

टैग्स