ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

RLJP ने सीएम नीतीश से की मांग, कहा- छठ में प्रमुख स्टेशनों पर बसों का इंतजाम करें राज्य सरकार

PATNA: छठ महापर्व के मौके पर दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में बिहार के लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने राज्य सरकार से अपील की है कि सरकार इसको लेक

RLJP ने सीएम नीतीश से की मांग, कहा- छठ में प्रमुख स्टेशनों पर बसों का इंतजाम करें राज्य सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: छठ महापर्व के मौके पर दूसरे प्रदेशों से बड़ी संख्या में बिहार के लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने राज्य सरकार से अपील की है कि सरकार इसको लेकर समुचित व्यवस्था करे। पार्टी के राष्ट्री राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग किया है कि सरकार देश के सभी राज्यों से छठ महापर्व मनाने के लिए लाखों की संख्या में बिहार आ रहे प्रवासी बिहारियों के लिए राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का समुचित इंतजाम कराया जाए। 


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा है कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मौके पर पूरे देश और देश के बाहर से भी रहने वाले बिहार के लोग हर वर्ष अपने घर आते हैं। इस महापर्व की महत्ता को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, मुंबई एवं देश के अन्य सभी प्रमुख स्टेशनों पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष काउंटर बनाये हैं। लोगों के सुरक्षा को लेकर रेलवे ने ट्रेनों में एवं स्टेशन पर आर.पी.एफ की बड़ी संख्या में टीम की तैनाती कर रखी है। देश के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे मंत्रालय के द्वारा सुविधा शिविर के माध्यम से बिहार पहुंचने वाले यात्रियों को सुविधा एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।


हालांकि जब यात्री बिहार के रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं तो उनसे गणत्वय स्थान जाने के लिए बसों एवं प्राइवेट गाड़ियों के द्वारा मनमाना किराया मांगा जाता है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यह आग्रह और अपेक्षा रखती है कि वे अपने स्तर से परिवहन विभाग को निर्देशित कर परिवहन विभाग की बसों की समुचित संख्या और सुविधा बिहार के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराएं ताकि छठ पर्व पर बिहार आने वाले प्रवासी के सुदूर गांव एवं कस्बों जिलों तक सुखद यात्रा कर सके और यात्रा के दौरान उनको तकलीफ और परेशानी न झेलना पड़े। 


उन्होंने कहा कि जब लोक आस्था के महापर्व छठ को माना जाता है और इसमें शुद्धता और स्वच्छता को काफी महत्व दिया गया है। ऐसे में दूसरे प्रदेश से आनेवाले प्रवासी बिहारी अगर प्राईवेट बसों में मनमाना किराया देकर धक्का खाकर और तकलीफ परेशानी से अपने घर पहुंचेंगे तो बिहार की छवि देश के अन्य प्रदेशों में खराब होगी और छठ महापर्व को मनाने के लिए बिहार आनेवाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए राज्य सरकार और परिवहन विभाग छठ महापर्व के महत्व के मद्दे नजर प्रवासी बिहारियों के परिवहन के लिए बेहतर व्यवस्था बनाये।          

टैग्स