ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

RJD ने नीतीश सरकार से वापस लिया समर्थन ! तेजस्वी के मंत्री ने कहा - हमलोग वापस कर रहे सभी सरकारी सुविधा

बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप जल्द होने वाला है। एक-दो दिन में 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। जिसके मद्देनजर आज का दिन काफी अहम माना जा रहा ह

RJD ने नीतीश सरकार से वापस लिया समर्थन ! तेजस्वी के मंत्री ने कहा -  हमलोग वापस कर रहे सभी सरकारी सुविधा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप जल्द होने वाला है। एक-दो दिन में 2020 के फॉर्मूले पर जदयू और भाजपा की सरकार बनने की संभावना है। जिसके मद्देनजर आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। पटना में बिहार बीजेपी और लालू की पार्टी राजद की अहम बैठक है।  इस बीच अब जो खबर निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक राजद ने नीतीश सरकार से समर्थन वापस लेने का निर्णय कर लिया है। 


राजद मंत्री के कहा कुमार सर्वजीत ने कहा कि- हम  लोग समर्थन वापस ले रहे हैं। राजद कोट के मंत्रियों ने सरकारी गाड़ी वापस कर दी है। मंत्रियों ने सभी तरह के सरकारी सुविधाओं को वापस कर दिया है। कुमार सर्वजीत ने साफ तौर पर कहा है कि हम सरकार से समर्थन वापस लेने जा रहे हैं।इससे पहले कल देर शाम राजद कोटे के मंत्री राबड़ी आवास पहुंचे थे तो मंत्री के नेम प्लेट को ढंक दिया था।


वहीं, कुमार सर्वजीत ने कहा कि- क्या बिहार में दलितों का बात रखना अपराध है ? क्या बिहार के नौजवानों को नौकरी देना गलत बात है? हम नीतीश कुमार से किस लिए आशा रखें हम लोग गए थे क्या उनके पास वही आए थे ना हमारे पास। हमलोग यदि ऐसा कुछ कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि मैं सही से काम कर रहा हूं और आगे भी मौका मिलता है तो करते रहेंगे।


उधर,  लालू प्रसाद यादव ने भी आरजेडी की बैठक बुलायी है। इसमें पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ही विधायकों को भी बुलाया गया है.इसमें बिहार में बदल रही राजनीतिक परिदृश्य नयी रणनीति पर चर्चा हो सकती है। चर्चा है कि अगर नीतीश कुमार आरजेडी को छोड़ते हैं तो पार्टी कांग्रेस एवं वामपंथी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास कर सकते हैं।