ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

RJD ने फिर उठाई डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगाकर लिखा- तेजस्वी के लिए तड़पता बिहार

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। आरजेडी के बड़े नेता इशारो-इशारों में तेजस्वी को सी

RJD ने फिर उठाई डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगाकर लिखा- तेजस्वी के लिए तड़पता बिहार
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। आरजेडी के बड़े नेता इशारो-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं। खुद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है। अब एक बार फिर आरजेडी ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर दी है।


दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि जेडीयू ने तेजस्वी को सीएम बनाने की डील आरजेडी के साथ की है और इसी डील के तहत जेडीयू का आरजेडी के साथ गठबंधन हुआ। जेडीयू और आरजेडी की इसी डील को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल उठाया था और आखिरकार उन्हें जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनानी पड़ी थी। उधर, सत्ता में आने के बाद आरजेडी के तमाम बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं। चाहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हों या शिवानंद तिवारी या अन्य नेता तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं।


पिछले दिनों खुद लालू ने कहा था कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं लेकिन अभी सही समय नहीं आया है हालांकि अब एक बार फिर आरजेडी ने तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठा दी है। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें तेजस्वी को बिहार की कमान सौंपने की मांग की गई है। पोस्टर में तेजस्वी की बड़ी तस्वीर के साथ बैकग्राउंड में बिहार का नक्शा बनाया गया है। बिहार के मैप के बाहर लिखा गया है, ‘तेजस्वी के लिए’ और मैप के भीतर लिखा गया है, ‘तड़पता बिहार’। 


पोस्टर में आरजेडी के तीन नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। सबसे ऊपर एक तस्वीर लगी है, जिसके नीचे सुनीय यादव, नालंदा लिखा गया है। उसके नीचे युवा राजद के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार गुप्ता की तस्वीर लगाई गई है। इसके ठीक नीचे पटना युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश कुमार चंद्रवंशी की तस्वीर लगी है। पोस्टर में लिखा गया है ‘तेजस्वी के लिए तड़पता बिहार’। इससे साफ तौप पर स्पष्ट है कि आरजेडी तेजस्वी को सीएम बनाने की हड़बड़ी में है और तेजस्वी को जल्द से जल्द सीएम की कुर्सी पर देखना चाह रही है। ऐसे में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग वाले इस पोस्टर को लेकर बिहार की सियासत गर्म होने की संभावना जताई जा रही है। फर्स्ट बिहार के लिए पटना से इंद्रजीत कुमार की रिपोर्ट..