ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

राजद में टिकट लेने के लिए मची होड़, एक सीट के लिए बायोडाटा लेकर पहुंचे 9 उम्मीदवार

PATNA: राजद दफ्तर में कोविड-19 संकट के बीच भी चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है लोग हाथों में रंग बिरंगे बायोडाटा लेकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पास अपनी उम्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजद दफ्तर में कोविड-19 संकट के बीच भी चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ रही है लोग हाथों में रंग बिरंगे बायोडाटा लेकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पास अपनी उम्मीदवारी के लिए मजबूत दलीलें दे रहे हैं. पिछले कई दिनों से प्रदेश अध्यक्ष पार्टी दफ्तर खुद कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए नहीं आ रहे थे. सोमवार से प्रदेश अध्यक्ष के प्रदेश कार्यालय आते ही प्रदेशभर से टिकटार्थियों की भीड़ ने मजमा लगाना शुरू कर दिया है.


11 विधानसभा से 1010 उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करने के लिए तेजस्वी के पास पहुंच रहे हैं. हालांकि बिहार के कई जिलों से आए उम्मीदवारों को पूरा भरोसा है कि पार्टी उनकी काबिलियत को देखते हुए अपना उम्मीदवार बनाएगी. हालांकि एक ही विधानसभा से कई उम्मीदवारों के एक साथ पार्टी दफ्तर पहुंचने पर इनका कहना है कि हम में से जो बेहतर हो पार्टी उसे टिकट देगी तो हम मिलकर जिताएंगे लेकिन बाहरी कोई अगर आता है तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और उसको अंजाम भुगतना होगा.


हालांकि प्रदेशभर से आए राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि अबकी बार जनता ने मूड बना लिया है तेजस्वी की सरकार बनने वाली है वही राजद कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि वैकेंसी केवल राजद में ही है बाकी जेडीयू भाजपा में तो सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि वहां कोई जाना ही नहीं चाहता है जबकि राजद के साथ पूरे बिहार के लोगों का भरोसा जुड़ गया है. ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनको राजद का टिकट मिला हालांकि चुनावी साल में सभी दफ्तरों में लेकर घूमने वाले लोगों की भी कम नहीं दिखती है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Smrat

FirstBihar संवाददाता