ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

RJD के जनता दरबार में पहले ही दिन जोरदार हंगामा, राजद नेताओं पर मनमानी करने का आरोप

PATNA: आम लोगों की समस्या से रूबरू होने के उद्देश्य से आरजेडी ने मंगलवार से जनता दरबार की शुरूआत की है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के पहले ही दिन जोरदार हंगा

RJD के जनता दरबार में पहले ही दिन जोरदार हंगामा, राजद नेताओं पर मनमानी करने का आरोप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: आम लोगों की समस्या से रूबरू होने के उद्देश्य से आरजेडी ने मंगलवार से जनता दरबार की शुरूआत की है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के पहले ही दिन जोरदार हंगामा हुआ। दूर दूर से अपनी फरियाद लेकर राजद कार्यालय पहुंचे लोगों ने आरजेडी नेताओं पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि सुबह से ही वे लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पैरवा वाले लोगों को पहले मौका दिया जा रहा है। इसी बात से नाराज लोगों ने जनता दरबार में धांधली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया।


बता दें कि आरजेडी की तरफ से मंगलवार को जनता दरबार की शुरूआत की गई है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के पहले दिन राजद के वरिष्ठ नेता और भूमि सुधार विभाग सहित गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री आलोक मेहता ने की। आलोक मेहता के साथ ही आईटी मंत्री मो. इसराईल मंसूरी भी जनता दरबार में मौजूद थे। दोनों मंत्री आम लोगों की समस्या सुन रहे थे इसी दौरान लाइन में खड़े फरियादी हंगामा करने लगे। अपनी शिकायत लेकर आरजेडी दफ्तर पहुंचे लोगों का आरोप था कि पैरवी वाले लोगों की शिकायत पहले सुनी जा रही है।


उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर आज से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। हर मंगलवार को आरजेडी कोटे के दो मंत्री अपने विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे।बताते चलें कि जेडीयू प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं की समस्या को सुनने के लिए जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सोमवार से शुक्रवार तक जेडीयू कोटे के तीन मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों की समस्या को सुनते हैं, हालांकि बहुत कम ही ऐसा मौका आता है जब जेडीयू के तीन मंत्री एक साथ जन सुनवाई में शामिल हुए हों। जेडीयू के जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान भी हंगामा की शिकायतें आती रही हैं। वहीं बीजेपी की तरफ से भी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।