ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

‘कांग्रेस और आरजेडी में कुछ भी सहज नहीं, दोनों अंदरूनी कलह से जूझ रहे’ रांची में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर बोले चिराग पासवान

PATNA: रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की रैली में कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। मंच पर मौजूद गठबंधन के नेताओं के सामने ही दोनों दलों के क

‘कांग्रेस और आरजेडी में कुछ भी सहज नहीं, दोनों अंदरूनी कलह से जूझ रहे’ रांची में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प पर बोले चिराग पासवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की रैली में कांग्रेस और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। मंच पर मौजूद गठबंधन के नेताओं के सामने ही दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और मारपीट की। इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली में हुई झड़प को लेकर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि कांग्रेस और आरजेडी के बीच कुछ भी सहज नहीं है और यह सिर्फ एक उदाहरण है।


चिराग पासवान ने कहा कि झड़प तो कल प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिला लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से भी महागठबंधन में ये झड़प लगातार होती रही है। कांग्रेस और आरजेडी के बीच झड़प का सबसे बढ़िया उदाहरण पहले चरण का चुनाव रहा है। पहले चरण के चुनाव में जिस तरह से बिना घटक दलों से बात किए सीटों का बंटवारा कर दिया गया। उम्मीदवारों के बीच सिंबल बांटे गए, यह अपने आप में दर्शाता है कि इस गठबंधन में सबकुछ ठीक तो नहीं है।


उन्होंने कहा जिस तरह से पहले चरण के चुनाव में इंडी एलायंस में शामिल कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बिहार आना तक जरूरी नहीं समझा, वाम दलों के नेता भी बिहार आना मुनासिब नहीं समझा यह उनके बीच का अप्रत्यक्ष झड़प है जो लंबे समय से इस गठबंधन के बीच चल रही है। प्रत्यक्ष रूप से कल रांची में वह झड़प देखने को मिली। जो सहजता किसी भी गठबंधन में होनी चाहिए वह इंडी गठबंधन के बीच नहीं है।


वहीं तेजस्वी के यह कहने पर कि चुनाव में लेबल प्लेइंग हुई तो एनडीए 400 तो दूर 100 सीटें भी नहीं ला पाएगी, इसपर चिराग ने कहा कि अभी जो हो रहा है वह लेबल प्लेइंग ही हो रहा है। आरजेडी और उसके घटक दल चुनाव में खाता भी खोल लें तो यह बहुत बड़ी बात होगी।