ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जन्मदिन आज, चिराग ने बचपन की तस्वीर के साथ किया बर्थडे विश

PATNA : आज केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आधी रात को ट्वीट किया है। रामविलास पासवान

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : आज केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर उनके बेटे और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने आधी रात को ट्वीट किया है। रामविलास पासवान के साथ अपने बचपन वाली एक तस्वीर ट्वीट करते हुए चिराग ने 'हैप्पी बर्थडे पापा' लिखा। 


रामविलास पासवान ने पहले ही इस बात की घोषणा कर रखी है कि वह इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी जन्मदिन नहीं मनाने का आग्रह किया है। गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के शहीद होने के कारण उन्हें सम्मान देते हुए रामविलास पासवान ने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। 


पटना में एलजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के जन्म दिवस के मौके पर शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है।।प्रदेश लोजपा कार्यालय में प्रधान महासचिव डॉ शाहनवाज अहमद कैफी की मौजूदगी में आज एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।

टैग्स