ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिहार में तीन चुनावी सभा, उपेंद्र कुशवाहा और मिथलेश तिवारी के लिए मांगगे वोट

PATNA : बिहार में लोकसभा के सातवें चरण के लिए तमाम दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस चरण में मतदान 1 जून को होगा। सातवें और अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिहार में तीन चुनावी सभा, उपेंद्र कुशवाहा और मिथलेश तिवारी के लिए मांगगे वोट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  बिहार में लोकसभा के सातवें चरण के लिए तमाम दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस चरण में  मतदान 1 जून को होगा।  सातवें और अंतिम चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान होगा। जिसमें सबसे हॉट सीट काराकाट बना हुआ है। यहां लगातार केंद्रीय नेताओं की चुनावी जनसभा हो रही है। ऐसे में अब आज यानी बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बिहार में जनसभाएं करेंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। काराकाट के विक्रमगंज, बक्सर के दिनारा और पटना साहिब के बख्तियारपुर में राजनाथ सिंह की सभा होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार की सुबह 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से काराकाट जाएंगे। 


राजनाथ सिंह ने कहा कि बिक्रमगंज के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह भी एनडीए प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वह बक्सर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के लिए प्रचार करेंगे। काराकाट लोकसभा सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के लिए भी वह वोट मांगेंगे। वहीं पटना साहिब लोकसभा सीट पर रविशंकर प्रसाद के लिए बाढ़ में रैली को संबोधित करेंगे। 


आपको बताते चलें कि, जिन आठ सीटों पर अंतिम चरण एक जून को मतदान होना है वे हैं नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सुरक्षित), काराकाट और जहानाबाद। ऐसा नहीं कि इन सीटों पर उम्मीदवार केवल धनपति ही है, कुछ आपराधिक छवि वाले भी है। काराकाट संसदीय सीट से चुनावी जंग लड़ रहे राष्ट्रीय सेवा दल के प्रदीप कुमार जोशी पर हत्या के मुकदमे के साथ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बक्सर से बसपा उम्मीदवार अनिल कुमार और नालंदा से निर्दलीय चुनाव लड़ रही संयुक्ता कुमारी क्रम से दूसरे और तीसरे स्थान पर है।