ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

‘राज्यों के चुनाव परिणाम बिहार से लालू-नीतीश की विदाई के संकेत’ सुशील मोदी का बड़ा अटैक

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा

‘राज्यों के चुनाव परिणाम बिहार से लालू-नीतीश की विदाई के संकेत’ सुशील मोदी का बड़ा अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि इस परिणाम ने फिर से साबित किया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किये बिना भी चुनाव जीते जा सकते हैं। 


सुशील मोदी ने कहा है कि यह जीत ब्रांड मोदी पर जनता के विश्वास की विजय है। बिहार के लिए ये चुनाव परिणाम लालू-नीतीश राज की अंतिम विदाई के साफ संकेत हैं। नीतीश कुमार को बदलते समय की यह लिखावट पढ़ लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार से सहयोगी दल सबसे ज्यादा खुश होंगे।


उन्होंने कहा कि जदयू ने मध्यप्रदेश में अपनी औकात देख ली। उसके सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। सुशील मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2004 से भाजपा सत्ता में है और वहां अपने काम के बल पर पार्टी का पांचवीं बार जनादेश प्राप्त करना एक असाधारण उपलब्धि है।