ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

‘मैंने RJD को सींचा हैं.. गलत बात बोलकर गुस्सा मत दिलाइए’ राज्यसभा नहीं भेजे जाने के सवाल पर भड़के भाई वीरेंद्र

PATNA: राज्यसभा में बिहार की 6 सीटों पर सदस्यों के चुनाव को लेकर बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान होने के बाद कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल

‘मैंने RJD को सींचा हैं.. गलत बात बोलकर गुस्सा मत दिलाइए’ राज्यसभा नहीं भेजे जाने के सवाल पर भड़के भाई वीरेंद्र
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राज्यसभा में बिहार की 6 सीटों पर सदस्यों के चुनाव को लेकर बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों का ऐलान होने के बाद कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आरजेडी की तरफ से मनोज झा और संजय यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बात की चर्चा थी की इसबार आरजेडी की तरफ से किसी पुराने नेता को राज्यसभा भेजा जा सकता है हालांकि ऐसा नहीं हुआ।


दरअसल, आरजेडी की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर पार्टी ने मनोज झा को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि आरजेडी ने अपने दूसरे कैंडिडेट के तौर पर तेजस्वी के करीबी संजय यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। गुरुवार को जब विधानसभा में आरजेडी के पुराने नेता और विधायक भाई वीरेंद्र से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि उन्हें राज्यसभा क्यों नहीं भेजा गया, तो वे सवाल सुनकर भड़क गए और मीडिया पर ही अपना गुस्सा निकाल दिया। 


आरजेडी की तरफ से राज्यसभा नहीं भेजे जाने के सवाल पर भड़के आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने मीडियाकर्मियों पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि.. ‘इसी बात पर हमको गुस्सा आता है.. आप लोक इस तरह का सवाल क्यों पूछते हैं.. भाई बीरेंद्र को अगर काटिएगा तो आरजेडी ही निकलेगा.. आप लोग क्यों ऐसा करते हैं.. इस तरह का गलत बात बोलकर हमको गुस्सा मत दिलाईए.. भाई बीरेंद्र ने आरजेडी को सींचा है.. कई मौके आए जब लोग पेटी लेकर आए.. लेकिन हमने साफ कह दिया कि हम आरजेडी और लालू यादव को नहीं छोड़ सकते हैं..अभी तो हम विधानसभा के सदस्य हैं ही आगे जो पार्टी का निर्णय है वह सर्वमान्य है और पूरी तरह ठीक है’।