ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का राज्यपाल ने दिया निर्देश : मुख्य सचिव को जून के पहले हफ्ते तक छुट्टी बढ़ाने का आदेश

PATNA : शिक्षा विभाग ने बिहार के तमाम सरकारी स्कूलों में 15 मई तक गर्मी की छुट्टी निर्धारित की थी। ऐसे में मौजूदा भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना तक मुश्किल

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का राज्यपाल ने दिया निर्देश : मुख्य सचिव को जून के पहले हफ्ते तक छुट्टी बढ़ाने का आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : शिक्षा विभाग ने बिहार के तमाम सरकारी स्कूलों में 15 मई तक गर्मी की छुट्टी निर्धारित की थी। ऐसे में मौजूदा भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना तक मुश्किल है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर चिंतिंत हैं। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी को जून के पहले हफ्ते तक बढ़ाने का निर्देश मुख्य सचिव को दिया है। 


राज्यपाल के प्रधान सचिव ने इसे लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि बिहार में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग ने 15 मई तक बच्चों को गर्मी की छुट्टी दी है। अभी गर्मी कम नहीं हुई है। 


यदि भीषण गर्मी के बीच स्कूलों को खोला जाता है तब बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। बच्चों की तकलीफ को देखते हुए राज्यपाल स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढाना चाहतें हैं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी जून के पहले हफ्ते तक बढ़ाने का निदेश दिया है। जिससे बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

स्कूलों में गर्मी की छुट्टी बढ़ाने का राज्यपाल ने दिया निर्देश : मुख्य सचिव को जून के पहले हफ्ते तक छुट्टी बढ़ाने का आदेश

टैग्स