ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, IG विकास वैभव का किया तबादला

PATNA: आईजी गृह रक्षा वाहिनी विकास वैभव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। होमगार्ड डीजी शोभा अहोटकर और आईजी विकास वैभव के बीच चल रहे विवाद के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिय

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, IG विकास वैभव का किया तबादला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आईजी गृह रक्षा वाहिनी विकास वैभव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। होमगार्ड डीजी शोभा अहोटकर और आईजी विकास वैभव के बीच चल रहे विवाद के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने विकास वैभव का तबादला किया है। अब उन्हें पटना पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है।


होमगार्ड डीजी शोभा आहोटकर और आइजी विकास वैभव के बीच विवाद को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने सोमवार को 2003 बैच के आइपीएस अधिकारी आइजी विकास वैभव और 2009 बैच के आइपीएस डीआइजी विनोद कुमार को उनके पद से हटा दिया है। शोभा अहोटकर से विवाद के बाद 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को गृह रक्षा वाहिनी के पुलिस महानिदेशक के पद से हटा दिया गया है। विकास वैभव का तबादला पुलिस मुख्यालय किया गया है।  


आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने डीजी शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताते हुए हटाने की मांग की थी। इसके बाद गृह विभाग ने उन्हें होमगार्ड आईजी के पद से हटा दिया है। वहीं डीजी से परेशान डीआईजी विनोद कुमार को भी वहां से हटाया गया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार को भी पटना पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।