ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

‘राजकुमारों को PM-CM प्रोजेक्ट करने के लिए हो रही यात्रा की नौटंकी’ सुशील मोदी का तीखा हमला

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इंडी गठबंधन में सोनिया गांधी, लालू प्रसाद, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे सहित सभी बड़े दलों के नेता अपने बे

‘राजकुमारों को PM-CM प्रोजेक्ट करने के लिए हो रही यात्रा की नौटंकी’ सुशील मोदी का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि इंडी गठबंधन में सोनिया गांधी, लालू प्रसाद, ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे सहित सभी बड़े दलों के नेता अपने बेटे या परिजन को आगे बढाने और सम्पत्ति बनाने के लिए काम कर रहे हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि कोई बेटे को पीएम प्रोजेक्ट करने में लगा है, तो कोई बेटा-भतीजा को सीएम बनाने के लिए बेचैन है, ये लोग देश की सेवा क्या करेंगे? देश की 140 करोड़ जनता को ही परिवार मान कर गरीब, युवा, महिला और किसानों के विकास के लिए दिन-रात काम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडी गठबंधन कभी मुकाबला नहीं कर पाएगा।


उन्होंने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबी राजनीति के चलते यूपीए के दस साल में कोल ब्लॉक, 2 जी स्पेक्ट्रम जैसे करोड़ों रुपये के घोटाले हुए, जबकि "राष्ट्र पहले" की नीति और गरीबों-पिछड़ों की मदद की नेक नीयती वाली एनडीए सरकार के दस साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये।


सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में कांग्रेस-राजद का परिवारवादी नेतृत्व जमानत पर चल रहा है। दोनों दल अपने-अपने राजकुमारों को यात्राओं की नौटंकी से लांच करने में लगे हैं। यदि इसका कोई असर होता तो तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों में कांग्रेस की हार न होती।