ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

राहुल गांधी से मिलने के बाद पटना पहुंचे लालू - तेजस्वी,कहा .... लड़ने वालों की ही होती है जीत, डरने पर मिलती है हार

PATNA : न्यायालय का जो फैसला आया है उसका हम लोग स्वागत करते हैं। यह न्याय की जीत है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी जी को जिस तरह से तंग किया जा रहा था, सत्ता में बैठे जितने भी ल

राहुल गांधी से मिलने के बाद पटना पहुंचे लालू - तेजस्वी,कहा .... लड़ने वालों की ही होती है जीत, डरने पर मिलती है हार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : न्यायालय का जो फैसला आया है उसका हम लोग स्वागत करते हैं। यह न्याय की जीत है। मुझे लगता है कि राहुल गांधी जी को जिस तरह से तंग किया जा रहा था, सत्ता में बैठे जितने भी लोग हैं किसी न किसी तरीके से उनको परेशान तो कर ही रहे हैं। लेकिन लड़ने पर ही जीत होती है जो लड़ेगा वह जीतेगा। जो डरेगा वह हारेगा। 2024 में मोदी जी आएंगे या नहीं आएंगे यह समय ही बताएगा।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में चल रही सुनवाई को लेकर पिछले दिनों राजद सुप्रीमों लालू यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली गए हुए थे। इसके बाद अब आज इस मामले में सुनवाई होने के बाद अगली सुनवाई की तारीख 22 अगस्त तय की गई है। ऐसे में अब तेजस्वी यादव और लालू पटना पहुंचे हैं और  यहां आने के बाद उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र सरकार के ऊपर तंज किया है कि-  लड़ने पर ही जीत होती है जो लड़ेगा वह जीतेगा। जो डरेगा वह हारेगा। 


मालूम हो कि, इससे पहले कल राजधानी दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरनेम केस में राहत मिलने के बाद वो लालू यादव से मिलने यह मुलाकात मीसा भारती के दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर हो रही है। लालू ने राहुल गांधी को गले लगाकर स्वागत किया है। इसके साथ ही इस मुलाकात की जो तस्वीरें निकल कर सामने आई है। उसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एकसाथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। जबकि इस दौरान राजद नेता अब्दुल बारी सिद्धकी, के.सी. वेणुगोपालराव, अखिलेश सिंह, भक्त चरण दास और लालू के दामाद बैठे दिखाई दे रहे थे।