ब्रेकिंग
पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव: BJP ने घिनौने षडयंत्र के तहत आधारहीन मुकदमें में फंसाया, JDU ने चुप्पी साधी

PATNA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा. गुजरात के सूरत की जिला अदालत ने 2019 में दायर एक आपराधिक मानहानि केस में राहुल को दोषी करार

राहुल गांधी के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव: BJP ने घिनौने षडयंत्र के तहत आधारहीन मुकदमें में फंसाया, JDU ने चुप्पी साधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को गुरुवार को बड़ा झटका लगा. गुजरात के सूरत की जिला अदालत ने 2019 में दायर एक आपराधिक मानहानि केस में राहुल को दोषी करार देते हुए 2 साल कैद की सजा सुनाई है. इसके बाद राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव उनके समर्थन में उतरे हैं. तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि बीजेपी ने राहुल गांधी को घिनौने षड़यंत्र में फंसाया है।


तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के समर्थन में ट्विट किया है. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा है..“चक्रव्यूह रच विपक्षी नेताओं पर ED,IT, CBI से दबिश करवाओ फिर भी बात ना बने तो घिनौने षडयंत्र के अंतर्गत विभिन्न शहरों में आधारहीन मुकदमे करवाओ ताकि हैडलाइन मैनेजमेंट में कोई कोर कसर ना रह जाए। यह संविधान, लोकतंत्र, राजनीति और देश के लिए अतिगंभीर चिंता का विषय है.”


तेजस्वी यादव भले ही राहुल गांधी के समर्थन में उतरे हैं लेकिन बिहार में उनके साथ सरकार चला रहे नीतीश कुमार और उनकी पार्टी चुप है. जेडीयू ने अब तक राहुल गांधी को सजा पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है. न तो नीतीश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया दी है और ना ही उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कोई बयान सामने आया है।


बता दें कि मोदी सरनेम को लेकर 2019 में कर्नाटक में दिए बयान पर गुजरात की सूरत की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है. राहुल गांधी ने कर्नाटक में बयान देते हुए कहा था कि 'सभी चोरों का नाम मोदी ही क्यों होता है?' राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने केस दर्ज कराया था. इसी मामले में राहुल गांधी को सजा हुई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता