ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

रघुवंश बाबू की 75वीं जयंती आज, तेजस्वी और तेजप्रताप समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह की आज 75 वीं जयंती है। उनकी जयंती पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव समेत कई नेताओं

रघुवंश बाबू की 75वीं जयंती आज, तेजस्वी और तेजप्रताप समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह की आज 75 वीं जयंती है। उनकी जयंती पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर के माध्यम से रघुवंश बाबू को नमन किया। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि "राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता मनरेगा मैन आदरणीय रघुवंश बाबूजी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन"





आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के सरल व्यवहार की वजह से लोग उन्हें प्यार से ब्रह्मा बाबा भी कहते हैं। हसनपुर विधायक व आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने रघुवंश बाबू को नमन करते हुए कहा कि "समाजवाद के बरगद रूपी स्तंभ, एक खाँटी जननेता जो सदैव जनता के बीच उन्हीं के रूप में रहें एवं आधुनिक भारत के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले मनरेगा मैन आदरणीय रघुवंश प्रसाद सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि..!




बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट के माध्यम से रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि दी। जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ समाजवादी नेता और मनरेगा मैन से पहचाने जाने वाले रघुवंश बाबू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन है। लेकिन उनकी जयंती पर आज घड़ियाली आंसू बहाने वालों एक लोटा पानी की कीमत आपलोग कभी नहीं समझ पाओगे। 





.