ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पूर्व विधायक अनंत सिंह की कोर्ट में हुई पेशी, समर्थकों की उमड़ी भारी भीड़

PATNA: बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह अपहरण केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह की शनिवार को कोर्ट में पेशी हुई। दानापुर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पवन कुमार की कोर्ट ने बाहुबली अनंत सि

पूर्व विधायक अनंत सिंह की कोर्ट में हुई पेशी, समर्थकों की उमड़ी भारी भीड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह अपहरण केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह की शनिवार को कोर्ट में पेशी हुई। दानापुर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पवन कुमार की कोर्ट ने बाहुबली अनंत सिंह को सशरीर कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनंत सिंह की पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।


दरअसल, अनंत सिंह पर बिहटा के ठेकेदार और बिल्डर राजीव रंजन उर्फ राजू के अपहरण कर और उनसे रंगदारी मांगने का आरोप है। अनंत सिंह पर यह भी आरोप है कि इस दौरान राजू को काफी प्रताड़ित किया गया था। इस मामले में बाहुबली अनंत सिंह और आरजेडी कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री रहे कार्तिकेय सिंह समेत 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसमें से दो लोग अभी भी फरार चल रहे हैं।


इसी मामले को लेकर कार्तिकेय सिंह को मंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया कि बिहटा थाना कांड संख्या 859/14 में मोकामा के पूर्व विधायक सह राजद नेता बाबूबली अनंत सिंह को आज सशरीर न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की अदालत में पेश किया गया है। अनंत सिंह आदर्श कारा बेउर जेल से एंबुलेंस से कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।