ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

पूर्व सांसद रंजीत रंजन पहुंचीं पटना, किसने पप्पू को फंसाया प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगी बेनकाब

PATNA: पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन आज पटना पहुंची। दोपहर 2 बजे मंदिरी आवास पर वे प्रेस को संबोधित करेंगी। इस बात की जानकारी खुद पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने अपने

पूर्व सांसद रंजीत रंजन पहुंचीं पटना, किसने पप्पू को फंसाया प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगी बेनकाब
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA:  पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन आज पटना पहुंची। दोपहर 2 बजे मंदिरी आवास पर वे प्रेस को संबोधित करेंगी। इस बात की जानकारी खुद पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी थीं। रंजीत रंजन ने कहा था कि पटना आज वह पटना आ रही हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वो सरकार को बेनकाब करेंगी। रंजीत रंजन के पटना आने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब उनसे बात की तब उन्होंने सभी को प्रेस कॉन्फ्रेस में आने को कहा। रंजीत रंजन ने कहा कि आज वो सरकार को बेनकाब करेंगी।


 रंजीत रंजन के पटना आने पर जाप समर्थक भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। मीडियो से बातचीत के दौरान रंजीत रंजन ने बताया कि 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेस में आप लोग आईए मैं आप सभी से बात करना चाहती हूं। थैक्यू शो मच कहते हुए रंजीत रंजन मंदिरी स्थित अपने आवास के लिए रवाना हुईं। ऐसे में अब सभी की नजर दोपहर दो बजे मंदिरी आवास में होने वाली प्रेस वार्ता पर है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रंजीत रंजन क्या कुछ खुलासा करती है यह देखने वाली बात होगी।