ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

पुल गिरने के मामले में 15 अभियंता निलंबित, मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी ब्लैक लिस्टेड

PATNA: बिहार में पुल गिरने के मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कुल 15 अभियंताओं को निलंबित किया गया है। वही दो इंजीनियर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिन अभ

पुल गिरने के मामले में 15 अभियंता निलंबित, मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी ब्लैक लिस्टेड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पुल गिरने के मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में कुल 15 अभियंताओं को निलंबित किया गया है। वही दो इंजीनियर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिन अभियंताओं को सस्पेंड किया गया है उसमें ग्रामीण कार्य विभाग के 4 और जल संसाधन विभाग के 11 इंजीनियर्स शामिल हैं।


 2 कार्यपालक अभियंता, 4 सहायक अभियंता, 2 कनीय अभियंता समेत 15 इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया है। जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्य में 9 पुल ध्वस्त हुए हैं जिसमें 6 पुल पुराने थे। 


मेंटेनेंस के अभाव में इन पुलों के ध्वस्त होने की बात सामने आई है। सभी 6 पुल गंडक छारी योजना से बना था। वही नदी की उड़ाही करने वाली मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। इस कंपनी को अब काम नहीं दिया जाएगा। वही ध्वस्त पुलों का निर्माण उड़ाही में लगे ठेकेदार करेंगे।


टैग्स