ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

प्रशांत किशोर ने 20 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ा, 'बात बिहार की' के जरिये दिखायी ताकत

PATNA : प्रशांत किशोर ने अपने नए अभियान के जरिए महज 20 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ लिया है। प्रशांत किशोर की तरफ से 'बात बिहार की' कार्यक्रम की लॉ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : प्रशांत किशोर ने अपने नए अभियान के जरिए महज 20 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ लिया है। प्रशांत किशोर की तरफ से 'बात बिहार की' कार्यक्रम की लॉन्चिंग गुरुवार की सुबह 11 बजे की गई थी। इस अभियान की शुरुआत के वक्त प्रशांत किशोर के साथ जुड़ने वाले कुल रजिस्टर्ड सदस्यों की संख्या तकरीबन ढाई लाख थी जो अब बढ़कर साढ़े तीन लाख से ऊपर जा चुकी है। 

महज 20 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोग प्रशांत किशोर के साथ जुड़े हैं जो इस बात का सबूत है कि प्रशांत किशोर को लेकर लोगों की भी दिलचस्पी बनी हुई है। प्रशांत किशोर के इस अभियान के लिए बनाई गई वेबसाइट baatbiharki.in पर शुक्रवार की सुबह 7 बजे खबर लिखे जाने तक तकरीबन तीन लाख 60 हजार लोग खुद को रजिस्टर कर चुके थे। अपने साथ जोड़ने वाले लोगों का डेटाबेस भी प्रशांत किशोर ने इस वेबसाइट पर सार्वजनिक कर रखा है। कोई भी व्यक्ति या देख सकता है कि बिहार के किस जिले से कितने लोगों ने खुद को प्रशांत किशोर के साथ रजिस्टर्ड किया है। 

जेडीयू से राह अलग करने के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार के विकास के लिए काम करने की घोषणा की थी। PK ने कहा था कि वह फिलहाल राजनीतिक दल बनाने नहीं जा रहे हैं लेकिन अपने साथ लोगों को जोड़कर बिहार के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने जून महीने तक एक करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है और लगातार बात बिहार की अभियान के जरिए वह इस मुहिम में आगे बढ़ रहे हैं।