ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा कल, डेढ़ साल बाद PM के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश; जानिए.. मिनट टू मिनट प्रोग्राम

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को बिहार पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में सभा को संबोधित करेंगे। गया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा कल, डेढ़ साल बाद PM के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश; जानिए.. मिनट टू मिनट प्रोग्राम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को बिहार पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औरंगाबाद और बेगूसराय में सभा को संबोधित करेंगे। गया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका स्वागत करेंगे। करीब साढ़े 18 महीने बाद पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे।


दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। करीब डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। आखिरी बार 12 जुलाई 2022 को दोनों एक साथ बिहार में मंच साझा करते नजर आए थे। बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री साथ नजर आए थे।


इसके बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ। नीतीश कुमार अगस्त 2022 में नीतीश एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए थे। इसी साल जनवरी में एनडीए के अंदर वापसी के बाद दोनों एक साथ मंच पर नजर आयेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी की दोनों ही सभाओं में साथ रहेंगे और मंच साझा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश शनिवार की सुबह पटना से गया के लिए हवाई मार्ग से रवाना होंगे और गया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी करीब 01:50 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ 01:55 बजे हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना होंगे। 02:25 बजे पीएम मोदी औरंगाबाद पहुंचेंगे। पीएम के साथ नीतीश कुमार औरंगाबाद के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। औरंगाबाद में कार्यक्रम खत्म होने के बाद करीब चार बजे दोनों नेता हेलीकॉप्टर से बेगूसराय के लिए रवाना होंगे।


प्रधानमंत्री शाम पांच बजे बेगूसराय पहुंचेंगे। बेगूसराय के कार्यक्रम में पीएम के साथ नीतीश भी मौजूद रहेंगे। 6:45 बजे बेगूसराय से पीएम मोदी और सीएम नीतीश एक साथ पटना के लिए रवाना होंगे। शाम साढ़े सात बजे पटना एयरपोर्ट से पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।