ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पोलो रोड वाले आवास में शिफ्ट हो सकते हैं तेजस्वी, जानिए.. तेजप्रताप के राबड़ी आवास आने के बाद क्या हो रहा

PATNA : आरजेडी के युवा महानगर अध्यक्ष रामराज यादव की पिटाई प्रकरण के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेजप्रताप यादव से दूरी बना ली है। पिछले दिनों ही आवास पर हुए इ

पोलो रोड वाले आवास में शिफ्ट हो सकते हैं तेजस्वी, जानिए.. तेजप्रताप के राबड़ी आवास आने के बाद क्या हो रहा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : आरजेडी के युवा महानगर अध्यक्ष रामराज यादव की पिटाई प्रकरण के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेजप्रताप यादव से दूरी बना ली है। पिछले दिनों ही आवास पर हुए इफ्तार पार्टी के दौरान तेजस्वी और तेजप्रताप साथ-साथ नजर आए थे। लेकिन इसी दिन आरजेडी के युवा महानगर अध्यक्ष रामराज यादव की पिटाई का आरोप तेज प्रताप के ऊपर लगा। इस मामले में तेज प्रताप का नाम आने से पार्टी और परिवार की जो किरकिरी हुई है उसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खासे नाराज हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने बड़े भाई तेजप्रताप से दूरी बना ली है। हालांकि तेज प्रताप आवास छोड़कर राबड़ी आवास में रहने के लिए मंगलवार की शाम पहुंच गए थे।


फर्स्ट बिहार आपको बताने जा रहा है कि तेज प्रताप यादव के 10 सर्कुलर आवास पहुंचने के बाद क्या कुछ डेवलपमेंट हुआ है। तेजप्रताप भले ही अपने पुराने कमरे में आकर राबड़ी आवास में रह रहे हो लेकिन फिलहाल तेजस्वी यादव से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। संभव है कि तेजस्वी यादव आगे आने वाले दिनों में अपने सरकारी आवास में शिफ्ट कर जाएं। तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष के नाते पोलो रोड में आवास मिला हुआ है हालांकि तेजस्वी इस आवास में कभी रहने नहीं गए। लेकिन अब तेजप्रताप जो नया खेल खेल रहे हैं इसके बीच तेजस्वी पोलो रोड आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। चर्चा है कि उनके राजनीतिक सलाहकार संजय यादव फिलहाल पोलो रोड आवास में शिफ्ट हो चुके हैं। तेज प्रताप के राबड़ी आवास पहुंचने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।


तेज प्रताप के राबड़ी आवास में शिफ्ट होने के बाद फर्स्ट बिहार ने यह बताया था कि कैसे आगे तेजप्रताप नई रणनीति के तहत उन लोगों को अपने निशाने पर ले सकते हैं। जिनके ऊपर उन्होंने रामराज यादव मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया था। तेजप्रताप तो राबड़ी आवास में रहते हुए संजय यादव, जगदानंद सिंह और एमएलसी सुनील कुमार सिंह को निशाने पर ले सकते हैं। इसकी आशंका जताई थी और अब यही आशंका तेजस्वी यादव को भी सताने लगी है। तेज प्रताप के राबड़ी आवास में रहने से तेजस्वी यादव असहज महसूस कर सकते हैं। लिहाजा वे अपने सरकारी आवास में शिफ्ट कर सकते हैं। अब देखना होगा कि राबड़ी आवास और लालू परिवार में आगे क्या कुछ घटनाक्रम होता है।