ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

PM मोदी को जेल भिजवाने वाले बयान पर लालू की बेटी मीसा ने दी सफाई, कहा - गलत तरीके से दिखाया गया मेरा बयान

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लालू यादव की बेटी और राजद नेत्री मीसा भारती के बयान पर राजनीति का पारा चढ़ चुका है। बीजेपी के साथ एनडीए के अन्य दलों के नेता मीसा

PM मोदी को जेल भिजवाने वाले बयान पर लालू की बेटी मीसा ने दी सफाई, कहा - गलत तरीके से दिखाया गया मेरा बयान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लालू यादव की बेटी और राजद नेत्री मीसा भारती के बयान पर राजनीति का पारा चढ़ चुका है। बीजेपी के साथ एनडीए के अन्य दलों के नेता मीसा भारती पर बड़बोलेपन का आरोप लगा रहे हैं। एक के बाद एक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसके बाद अब एक बार फिर से इस मामले में मीसा भारती ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मैं पीएम मोदी को जेल भेजने की बात नहीं कह रही, बल्कि मेरी पूरी बातों को सुनिए उसके बाद कुछ बोलिए। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार पर निकली मीसा भारती से जब सवाल किया गया कि आप पीएम मोदी को जेल भेजने की बात कह रही हैं, तो उन्होंने कहा कि मैंने जो बयान दिया था तो आप लोगों ने क्या उसे पूरा सुना है ? किस संदर्भ में मैंने पूरी बात कही है? प्रधानमंत्री जी को लेकर मैंने यही कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है इलेक्टोरल बांड पर तो मैंने उसी पर कहा था कि यदि हमारी सरकार आई तो इसकी जांच करवाई जाएगी। लेकिन लोग इसमें अपनीबात जोड़कर पीएम को जेल भेजने की बात कहने लगे।


मीसा भारती ने कहा कि भाजपा और एनडीए के लोग हों या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! ये लोग ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स से विपक्ष के नेताओं के घर रेड डलवा कर उनको जेल भेज रहे हैं। तो यही बात तो मैं कह रही हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के पास कोई मुद्दा है ही नहीं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी महंगाई बेरोजगारी पर बात कर रहे हैं क्या? मेरे बयानों को तोड़कर पेश किया जा रहा है। मेरी बातों को पूरा सुनना चाहिए। लेकिन यह जनता है, सब जानती है। जनता के बीच ऐसी बातें नहीं चलेगी। मैंने इलेक्ट्रोल बॉन्ड पर टिप्पणी की थी। मीसा ने आज गया और नवादा में नीतीश कुमार के रोड शो को लेकर कहा कि उनके लिए मैं क्या कहूं, वह हमारे अभिभावक हैं। हमसे बड़े हैं। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि यह यात्रा लगता है चार लाख पार या 4000 पार करने को निकली है।