ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

पीएम मोदी को Birthday पर मिली सबसे खास बधाई, सीएम नीतीश ने दीर्घायु होने की कामना की

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गए। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जहां पूरे देश में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं पीएम मोदी को जन्मदिन के मौके

पीएम मोदी को Birthday पर मिली सबसे खास बधाई, सीएम नीतीश ने दीर्घायु होने की कामना की
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गए। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जहां पूरे देश में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं पीएम मोदी को जन्मदिन के मौके पर पूरे देश से बधाईयां मिल रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री को जन्मदिन की खास बधाई मिली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। बीजेपी और जेडीयू के साथ आने के कयासों के बीच सीएम नीतीश का पीएम मोदी को बधाई देना सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है।


दरअसल, पिछले दिनों जी 20 समिट के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिए गए भोज में देशभर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया था। इस भोज से विपक्ष के कई मुख्यमंत्रियों ने तो किनारा कर लिया लेकिन सीएम नीतीश भोज में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए। भोज के दौरान लंबे समय बाद सीएम नीतीश की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई। खुद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ वाली तस्वीर अपने ट्वीटर पर शेयर की थी। तस्वीर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो वाइडन भी मौजूद थे। पीएम मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात वाइडन से कराते नजर आए थे। इस मुलाकात की तस्वीरें जब सामने आई तो सियासी गलियारे में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे।


पीएम मोदी के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर पहुंचे। झंझारपुर के मंच से अमित शाह लालू प्रसाद पर तो हमलावर दिखे लेकिन नीतीश कुमार के प्रति वे सॉफ्ट नजर आए। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से नीतीश अमित शाह के निशाने पर थे लेकिन इस बार अमित शाह ने नीतीश को लेकर ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन उन्हें सचेत जरूर कर दिया कि पानी और तेल का मिलन कभी नहीं हो सकता है, दोनों मिल भी जाएं तो नुकसान पानी का ही है क्योंकि तेल पानी को गंदा कर देता है और डुबो देता है। शाह ने नीतीश को पानी की तरह स्वच्छ और लालू को तेल की तरह मैला बताया था। 


अब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन की बधाई दी है। जिसके बाद से बिहार के सियासी गलियारे में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आने के कयास तेज हो गए हैं। सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि, ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है’। जेडीयू और बीजेपी के एक बार फिर साथ आने के कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश की तरफ से पीएम मोदी को दी गई बधाई को सभी शुभकामनाओं में खास माना जा रहा है।


पीएम मोदी को Birthday पर मिली सबसे खास बधाई, सीएम नीतीश ने दीर्घायु होने की कामना की