ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

PM मोदी हैं सबसे बड़े अपशगुन ! बोले नीतीश के करीबी मंत्री ... किसी अच्छे काम में प्रधानमंत्री को जाने से रोकें BJP के नेता

PATNA : हम लोग तो जो घटना घटती है उसके बारे में गंभीरता से लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक ही काम है जीत गए तो उनकी क्रेडिट हार गए तो दूसरे पर। उत्तराखंड में कोई दुर्घटना हो जात

PM मोदी हैं सबसे बड़े अपशगुन ! बोले नीतीश के करीबी मंत्री ... किसी अच्छे काम में प्रधानमंत्री को जाने से रोकें BJP के नेता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : हम लोग तो जो घटना घटती है उसके बारे में गंभीरता से लेते हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक ही काम है जीत गए तो उनकी क्रेडिट हार गए तो दूसरे पर। उत्तराखंड में कोई दुर्घटना हो जाती है तो दूसरे पर फेंक देते हैं आज सब सफलता से निकल गया तो अपना क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं। यह बातें हैं बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश कुमार के भरोसेमंद कहे जाने वाले श्रवण कुमार ने कही है।


मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि -जदयू के लोग संवेदनशील हैं यहां के सभी कार्यकर्ता राज्य और देश के प्रति समर्पित हैं। हम लोग जो बोलते हैं उसे करते हैं अपना दोष किसी दूसरे पर नहीं मंडराते हैं।


वहीं बिहार के तरफ से कोई भी नोडल अधिकारी के उत्तराखंड नहीं जाने से जुड़े सवाल पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने कहा कि - इस मामले में बिहार के लोग और बिहार की सरकार काफी संवेदनशील है। जब भी ऐसे मामले देश के अंदर होते हैं। देश के बाहर भी होते हैं तो बिहार की सरकार तत्परता से आगे आती है। बिहार की सरकार बिहार के लोगों की चिंता करती है। तो ऐसी बात नहीं है कि बिहार की सरकार चुप बैठी हुई है। हमारे यहां के अधिकारियों ने बात किया होगा वहां के अधिकारियों से। सब तरह से काम चलाते रहता है।


यह तो भाजपा का काम है की जीत गए तो क्रेडिट और हार गए तो मालूम नहीं अभी हार गए क्रिकेट में तो क्रेडिट उसका भी लेना चाहिए। मोदी जी के बारे में कुछ विद्वान लोग कुछ जो सनातन को मानते हैं उनका कहना है कि मोदी जी अब अपशगुन है इसको किसी अच्छी जगह नहीं भेजना चाहिए। तो ऐसे में भाजपा के नेताओं को रोकना चाहिए प्रधानमंत्री जी को किसी अच्छे कार्यक्रम में जाने से। यदि कोई शुभ काम होने वाला है और उसमें प्रधानमंत्री ना दिखे तो ज्यादा बेहतर है।