ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

PK और पवन वर्मा को शहीद नहीं करना चाहते नीतीश, वशिष्ठ बोले - हिडेन एजेंडा वाले अब फैसला लें

PATNA : सीएए के मुद्दे पर पार्टी लाइन से अलग जाकर विरोध का बिगुल बजाने वाले प्रशांत किशोर और पवन वर्मा पर जेडीयू कार्रवाई नहीं करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद यह बात

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सीएए के मुद्दे पर पार्टी लाइन से अलग जाकर विरोध का बिगुल बजाने वाले प्रशांत किशोर और पवन वर्मा पर जेडीयू कार्रवाई नहीं करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद यह बात साफ हो चुकी है कि जेडीयू में अपने भविष्य को लेकर प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को अब फैसला खुद लेना है। नीतीश कुमार सीएए के मुद्दे पर विरोध करने वाले इन दोनों नेताओं को शहीद नहीं होने देना चाहते यही वजह है कि पार्टी इनके खिलाफ कार्रवाई करने नहीं जा रही।




इन दोनों नेताओं के रुख पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि पार्टी के अंदर हिडेन एजेंडा चलाने वाले लोगों को अब अपने भविष्य पर खुद फैसला ले लेना चाहिए। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि जो खुद शहीद होना चाहते हैं उन्हें हम क्यों शहादत देंगे। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाजी करने वाले ऐसे नेताओं को संगठन में जगह देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।


नीतीश कुमार ने अपने रुख से यह बात पहले ही साफ कर दिया है कि पार्टी अब प्रशांत किशोर और पवन वर्मा का नोटिस नहीं लेगी। नरेश कुमार ने अपने रूप से अब गेंद प्रशांत किशोर और पवन वर्मा के पाले में डाल दी है। फैसला इन दोनों नेताओं को लेना है कि वह नीतीश कुमार के साथ विरोध के बावजूद खड़े रहेंगे या फिर अपने लिए राजनीति की नई राह तलाशेंगे।


टैग्स