ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पिता को किडनी डोनेट करने के बाद सामने आया रोहिणी का पहला वीडियो, दिखा रही हैं विक्ट्री साइन

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का पिता को किडनी डोनेट करने के बाद पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह विक्ट्री साइन दिखा रहीं हैं। इस साइन

पिता को किडनी डोनेट करने के बाद सामने आया रोहिणी का पहला वीडियो, दिखा रही हैं विक्ट्री साइन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का पिता को किडनी डोनेट करने के बाद पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह विक्ट्री साइन दिखा रहीं हैं। इस साइन के ज़रिये रोहिणी लोगों को ये मैसेज देने की कोशिश कर रही हैं कि वे जो ठान लेती हैं उसे कर के ही रहती हैं। रोहिणी के इसी बहादुरी के कारण उनके पिता लालू प्रसाद यादव को नई ज़िन्दगी मिली है। 



रोहिणी का ताज़ा वीडियो सामने आया है, जिसमें वे लोगों से बातचीत करते दिख रहीं हैं। उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया है। रोहिणी ने अपने पिता को किडनी देकर आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक मिशाल पेश कर दिया है। रोहिणी एक ऐसी शख्सियत बन चुकी हैं, जिनकी तारीफ़ करते लोग थक नहीं रहे। ख़ास बात तो ये है कि अब ऐसे लोग भी रोहिणी के फैन हो गए हैं जो पहले उनका सियासी विरोध किया करते थे। 



आपको बता दें, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट कल सिंगापूर मे हुआ था। इसके बाद लालू यादव को ऑपरेशन थिएटर से ICU मे शिफ्ट किया गया था। हालांकि कल ही लालू यादव को होश आ गया था और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आपको बता दें, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया है। अब लालू यादव और रोहिणी दोनों ही ठीक हैं। लालू के ऑपरेशन के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ परिवार के कई अन्य सदस्य सिंगापुर के अस्पताल में मौजूद थे। 

टैग्स