ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

फिलहाल वैक्सीन लेने को तैयार नहीं हैं तेजस्वी, बता दी यह बड़ी वजह

PATNA : नीतीश सरकार ने बिहार में 6 महीने के अंदर 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है. कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के जरिए ही तीसरी संभावित लहर का मुकाबला करने की सरकार तैया

फिलहाल वैक्सीन लेने को तैयार नहीं हैं तेजस्वी, बता दी यह बड़ी वजह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार ने बिहार में 6 महीने के अंदर 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है. कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के जरिए ही तीसरी संभावित लहर का मुकाबला करने की सरकार तैयारी कर रही है. लेकिन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फिलहाल कोरोना की वैक्सीन नहीं लेना चाहते. तेजस्वी यादव लगभग 2 महीने बाद बिहार पहुंचे हैं, अब वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय हो गए हैं. लेकिन फिलहाल उन्होंने वैक्सीन नहीं लेने का फैसला किया है. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह 18 से 44 साल आयु वर्ग के बीच आते हैं. यह तबका सबसे बाद वैक्सीन लेने वालों में शामिल है. तेजस्वी ने कहा कि पहले 70 फ़ीसदी लोगों को वैक्सीन लग जाने दीजिए उसके बाद मैं भी वैक्सीन ले लूंगा.


दरअसल तेजस्वी यादव ने अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है. तेजस्वी यादव के ऊपर लगातार उनके विरोधी सवाल भी उठा रहे हैं कि नेता प्रतिपक्ष वैक्सीन क्यों नहीं ले रहे. ऐसे में अब तेजस्वी यादव ने सार्वजनिक तौर पर यह बता दिया है कि वैक्सीन नहीं लेने के पीछे वजह क्या है. तेजस्वी चाहते हैं कि पहले देश की 70 फ़ीसदी आबादी को वैक्सीन लग जाए, इसके बाद वह खुद टीका लें.