ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पेट दर्द का बहाना बना चलती ट्रेन से आरोपी ने लगाई छलांग, हाथ मलती रह गई पुलिस टीम

SARAN : बिहार शुरू से ही अपने अजीबो - गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी चूहा शराब गटक जाते हैं तो कभी मोबाइल टावर की चोरी कर ली जाति है। इतना ही नहीं रेल ट्

 पेट दर्द का बहाना बना चलती ट्रेन से आरोपी ने लगाई छलांग, हाथ मलती रह गई पुलिस टीम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार शुरू से ही अपने अजीबो - गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी चूहा शराब गटक जाते हैं तो कभी मोबाइल टावर की चोरी कर ली जाति है। इतना ही नहीं रेल ट्रैक और इंजन तक गायब हो जाते हैं। इसके बाद अब जो ताजा मामला आया है उसमें ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से दिल्ली  जा रहा एक आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। 


दरअसल, चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार आरोपित कटिहार कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली ले जाया जा रहा था। तभी उसने दिल्ली पुलिस के कब्जे से किसी तरह खुद को छुड़ाकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और रफ्फु चक्कर हो गया। इसके बाद पुलिस टीम में हडकंप मचा गया है। हालांकि, पुलिस के एक जवान से उसे पकड़ने की कोशिश तो की लेकिन उनकी कोशिश रंग न ला सकी। यह पूरा मामला सोनपुर छपरा रेल सेक्शन के नयागांव का बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है, आरोपी को कटिहार कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट डिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से जा रही थी।तभी इसने दिल्ली पुलिस के जवान ओ छका कर नयागांव स्टेशन के पास चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। उसके बाद पुलिस वाले चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए। यह फरार आरोपित कटिहार के बेरिया गांव के शेख अहमद उर्फ राजू बताया जाता है।


जानकारी के अनुसार, कटिहार कोर्ट में पेशी के बाद गिरफ्तार शेख अहमद ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। उसे दिल्ली पुलिस के दो जवान हाथ पकड़ कर शौचालय ले जा रहे थे। इस बीच उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर पानी मांगा। एक जवान पानी की बोतल के लिए जैसे ही मुड़ा कि दूसरे जवान के हाथ में झटका मार कर वह चलती ट्रेन से कूद गया। उसे समय गाड़ी की गति काफी धीमी थी। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान भी गाड़ी से नीचे कूद गए पर वह बगल के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होते हुए भाग निकला।  इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवान भी उसके पीछे दौड़े लेकिन तब तक  वह आसपास के किसी घर में घुस गया।


उधर,  इस मामले में मालवीय नगर न्यू दिल्ली के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने सोनपुर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना की पुष्टि करते हुए सोनपुर रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना नयागांव में घटित हुई। एएसआई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन जारी है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर रेल दुर्घटना के बाद रूट डायवर्ट कर नया गांव के रास्ते दिल्ली जा रही थी।