ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पैरोल पर रिहा हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह : बड़हिया माता मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

PATNA : बिहार के बाहुबली नेता एवं मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए हैं। नीतीश सरकार के गृह व

पैरोल पर रिहा हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह : बड़हिया माता मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के बाहुबली नेता एवं मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आ गए हैं। नीतीश सरकार के गृह विभाग ने उन्हें 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने की अनुमति दी है। मुंगेर लोकसभा सीट पर आगामी 13 मई को होने वाले मतदान से पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आए हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम है।


दरअसल, बाहुबली अनंत सिंह का प्रभाव वाला इलाका मोकामा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से राजद की निवर्तमान विधायक हैं और उन्होंने पिछले दिनों ही बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के खिलाफ जाकर एनडीए के समर्थन में वोटिंग की थी। ऐसे में अब जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद अनंत सिंह अपने इलाके के रैली, लेमुयावाद, पंडारक, कन्हाईपुर होते हुए मोर पहुंचकर माता भगवती मंदिर में पूजा करेंगे। उसके बाद शिवनार होते हुए मोकामा परशुराम स्थान में भी पूजा करेंगे। उसके बाद वो हाथीदह, मरांची, बहापर होते हुए देर शाम बड़हिया माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिनों के पेरोल पर रिहा करने का आदेश जारी हुआ है। गृह (कारा) प्रशासन की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने जमीन संबंधी मामलों से जुड़े कार्य के लिए उन्हें पैरोल दी है। इनके समर्थक कई दिनों से इसका इंतजार कर रहे थे।


मालूम हो कि अनंत सिंह ने कुछ दिनों पहले 15 दिनों की पैरोल का आवेदन दिया था। मगर कुछ कागजी झंझट के कारण उनकी रिहाई अटक गई थी। समर्थक बीते पांच दिनों से उनके जेल से बाहर आने की टकटकी लगाए बैठे थे। बताया जा रहा है कि मोकामा समेत आसपास के इलाकों में अनंत सिंह के भव्य स्वागत की तैयारियां भी की गई हैं।  अनंत सिंह बड़हिया के बाला त्रिपुरसुन्दरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद मोकामा परशुराम स्थान और मोर में माता भगवती की पूजा कर अपने पैतृक आवास जाएंगे।


पटना से शैलेंद्र पांडे की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता