ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

पवन सिंह को बीजेपी से निकाले जाने पर बोले तेजस्वी..कुशवाहा को हराने के लिए भाजपा की यह साजिश

PATNA: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता व सिंगर पवन सिंह ताराकाट से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने बड़ा

पवन सिंह को बीजेपी से निकाले जाने पर बोले तेजस्वी..कुशवाहा को हराने के लिए भाजपा की यह साजिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता व सिंगर पवन सिंह ताराकाट से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 


बीजेपी के इस कदम को तेजस्वी यादव साजिश बता रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमको तो यही लग रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए कहीं ना कहीं यह बीजेपी की साजिश है। पवन सिंह को बीजेपी से निष्कासित किये जाने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाही तब पहले तो वो कुछ बोलने को तैयार नहीं हुई। 


कहने लगे कि यह हमारा मुद्दा नहीं है। इससे हमे क्या लेना देना है। यह बीजेपी का मामला है, वो ही जानें। इस मामले पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इतना बोलने के बाद तेजस्वी यादव बीजेपी पर हमलावर हो गये। कहने लगे कि काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए बीजेपी ने ही पवन सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़वाया है।