ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने बढ़ाई सक्रियता, पार्टी दफ्तर पहुंचे.. नेताओं से की मुलाकात

PATNA : लगभग दो महीने के एक लंबे समय के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार पहुंचे हैं. पटना आते ही तेजस्वी काफी एक्टिव दिख रहे हैं. गुरूवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने बढ़ाई सक्रियता, पार्टी दफ्तर पहुंचे.. नेताओं से की मुलाकात
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लगभग दो महीने के एक लंबे समय के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार पहुंचे हैं. पटना आते ही तेजस्वी काफी एक्टिव दिख रहे हैं. गुरूवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे तेजस्वी यादव ने राजद के प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत की. तेजस्वी ने नेताओं के साथ मौजूदा हालात और पार्टी के आगे की रानीति को लेकर चर्चा की.


गुरूवार को दोपहर में राजद के प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव शयाम रजक,  एमएलसी सुनील सिंह, अलोक मेहता और उदय नारायण चौधरी समेत कई नेताओं के साथ बैठक की. तेजस्वी यादव ने नेताओं से कोरोना काल में प्रभावित पार्टी की गतिविधियों को लेकर बातचीत की और आगे की रानीति तय की. तेजस्वी ने इस दौरान ये भी पूछा कि कोरोना काल के बाद पार्टी कार्यालय कब खुला. नेताओं ने बताया कि दूसरी लहार कमजोर पड़ने के बाद 31 मई को प्रदेश कार्यालय खोला गया है. 

पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने बढ़ाई सक्रियता, पार्टी दफ्तर पहुंचे.. नेताओं से की मुलाकात


गौरतलब हो कि अगले महीने 5 जुलाई को राजद अपना  5 जुलाई को 24 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर भी तेजस्वी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया है. माना जा रहा है कि इस मौके पर लालू यादव भी दिल्ली से पटना आएंगे और पार्टी के 24वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे. इसे लेकर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उमंग है. सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजद भव्य तरीके से अपना स्थापना दिवाद मनाने की तैयारी कर रही है.


पटना पहुंचते ही तेजस्वी ने बढ़ाई सक्रियता, पार्टी दफ्तर पहुंचे.. नेताओं से की मुलाकात


गौरतलब हो कि दिल्ली से पटना लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दे पर सरकार को घेरा है. साथ ही उन्होंने ने सीएम नीतीश कुमार को LJP में टूट का मास्टरमाइंड भी बताया.लोजपा के टूटने पर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पहले भी लोजपा को तोड़ने की कोशिश की थी.



बीते दिन पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है. लालू डॉक्टरों की निगरानी में हैं. ऐसे में इस बात पर भी फिलहाल संशय बरक़रार है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पार्टी के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना में मौजूद रहेंगे या नहीं.