ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

नीतीश की ताजपोशी के साथ पटना पहुंची ED की टीम , राबड़ी आवास में लालू से पूछताछ; तेजस्वी को भी दिल्ली बुलाया

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स केस में आज ईडी लालू यादव से पूछताछ कर सकती है। 11 बजे अधिकारियों की टीम राबड़ी आवास जाकर लालू से पूछताछ कर सकती है। पहले खबरें आ रही थी कि लालू पटना के ई

नीतीश की ताजपोशी के साथ पटना पहुंची ED की टीम , राबड़ी आवास में लालू से पूछताछ; तेजस्वी को भी दिल्ली बुलाया
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : लैंड फॉर जॉब्स केस में आज ईडी लालू यादव से पूछताछ कर सकती है। 11 बजे अधिकारियों की टीम राबड़ी आवास जाकर लालू से पूछताछ कर सकती है। पहले खबरें आ रही थी कि लालू पटना के ईडी ऑफिस जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो दिल्ली से ईडी के अधिकारी पटना पहुंचे हैं। ये अधिकारी लालू से पूछताछ कर सकते हैं।


दरअसल, बिहार में एक बार फिर से बीजेपी और जेडीयू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बना ली है। नई सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा जहां एक तरफ ढोल-बैंड बज रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में कुछ दिनों पहले तक उप मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जांच एजेंसी का शिकंजा बढ़ता दिख रहा है। जांच एजेंसी ईडी की टीम 29 जनवरी को सुबह पटना पहुंच गई है। जिसके बाद से ये संभावना जताई जा रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली जोन ब्रांच के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से 29 जनवरी को पूछताछ की जाएगी। 


वहीं, जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक जमीन के बदले नौकरी देने वाले घोटाला मामले में ये पूछताछ की कार्रवाई करेगी। पूछताछ की प्रक्रिया को अंजाम देने से पहले शनिवार 27 जनवरी की देर शाम तक जांच एजेंसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में तैयारी की जा रही थी। इस केस के तफ्तीशकर्ताओं के द्वारा सवालों की फेहरिस्त तैयार की गई है। सवालों की फेहरिस्त के साथ ही अगर एक अन्य महत्वपूर्ण बात करें तो इस मामले में एक चार्जशीट भी दायर हो चुका है और दायर चार्जशीट पर दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 जनवरी को संज्ञान ले लिया गया है। हालांकि इस मामले में 9 फरवरी को अगली सुनवाई होगी। 9 फरवरी को उन तमाम आरोपियों को कोर्ट में पेश होना है जिनके खिलाफ जांच एजेंसी ईडी के द्वारा चार्जशीट दाखिल की गई थी। 


मालूम हो कि, जांच एजेंसी द्वारा जो पहला चार्जशीट पिछले कुछ समय पहले दायर किया गया था अब उसी मामले में आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि उस चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को आरोपी नहीं बनाया गया था।  सूत्र बताते हैं कि इस मामले में तफ्तीश का दायरा काफी आगे बढ़ सकता है।  इस मामले में अभी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव समेत कुछ अन्य आरोपियों से पूछताछ करना बाकी है।  सूत्र ये भी बताते हैं कि जमीन के बदले नौकरी देने और उससे जुड़े भ्रष्टाचार मामले में जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की जा सकती है। इसमें लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया जा सकता है। 


आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ समय से जांच एजेंसी के द्वारा भेजे गए समन पर तेजस्वी यादव नहीं आए थे लिहाजा जांच एजेंसी इसी सप्ताह लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव इन दोनों को जांच एजेंसी फिर से एक बार पूछताछ करने का प्रयास करेगी।  राज्यसभा सांसद मीसा भारती और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कुल सात लोगों को इस केस में फिलहाल आरोपी बनाया गया है।