ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना पहुंचते ही नीतीश से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA से बड़ी खबर

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचते ही धर्मेंद्र प्रधान सबसे पहले मुख्यमंत्री

पटना पहुंचते ही नीतीश से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA से बड़ी खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचते ही धर्मेंद्र प्रधान सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे हैं।


धर्मेंद्र प्रधान और नीतीश कुमार की मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। पिछले दिनों धर्मेंद्र प्रधान जब पटना आए थे तो उस दौरान भी उनकी मुलाकात नीतीश कुमार से हुई थी। तब धर्मेंद्र प्रधान का दौरा बेहद गोपनीय रखा गया था लेकिन इस बार धर्मेंद्र प्रधान के आगमन की जानकारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हो गई थी। एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत भी किया गया है।


धर्मेंद्र प्रधान का पटना दौरा इस बार राष्ट्रपति चुनाव और जेडीयू के साथ बीजेपी के रिश्तो को लेकर बेहद खास माना जा रहा है। एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान को साल 2010 वाली भूमिका में बीजेपी बिहार के अंदर आगे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हाल के दिनों में बीजेपी और जेडीयू के बीच रिश्ते में खटास देखने को मिली है। अग्निपथ से लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जिस तरह बिहार में उच्च शिक्षा की बदहाली का मामला उठाया है, उसे देखते हुए दोनों दलों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं माने जा रहे l ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।


पटना पहुंचते ही नीतीश से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA से बड़ी खबर