ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

आरा से पटना पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री : रविशंकर प्रसाद के लिए दूसरी सभा को करेंगे संबोधित

PATNA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार दौरे पर हैं। फतुहा, आरा के बाद तीसरी सभा पटना के पॉलिटेक्निक ग्राउंड पाटलिपुत्र कॉलोनी में करेंगे। आरा से पटना एयरपोर्ट लौट

आरा से पटना पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री : रविशंकर प्रसाद के लिए दूसरी सभा को करेंगे संबोधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार दौरे पर हैं। फतुहा, आरा के बाद तीसरी सभा पटना के पॉलिटेक्निक ग्राउंड पाटलिपुत्र कॉलोनी में करेंगे। आरा से पटना एयरपोर्ट लौटने के बाद वह सभास्थल के लिए रवाना हो गये हैं। जहां पटना साहिब के बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के लिए वह चुनाव प्रचार करेंगे और जनता से उनके लिए वोट मांगेंगे।


आगामी 1 जून को देश में सातवें और अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। सातवें चरण के मतदान को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद पटना पहुंचे हैं। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली चुनावी जनसभा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के फतुहा स्थित अलावलपुर में हुई। जहां पार्टी के मौजूदा सांसद और एनडीए के साझा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के लिए उन्होंने वोट मांगा। वहीं योगी की दूसरी सभा आरा के बड़हरा में हुई। अब तीसरी रैली में शामिल होने के लिए सीएम योगी पटना के पॉलिटेक्निक ग्राउंड पाटलिपुत्र में पहुंचे हैं। यहां भी रविशंकर प्रसाद के लिए वह वोट मांगेंगे। 


उधर, 29 मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। काराकाट के विक्रमगंज, बक्सर के दिनारा और पटना साहिब के बख्तियारपुर में राजनाथ सिंह की सभा बुधवार को होगी। इसकी भी तैयारी अंतिम चरण में है। अंतिम चरण की सभी आठ सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

टैग्स