ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

पटना में रोड शो के बाद रात में ही PM मोदी करेंगे बड़ी बैठक, मुजफ्फरपुर में शाह भी दिखाएंगे दम-खम

PATNA : पीएम नरेंद्र मोदी का 12 मई को पटना में रोड शो है और रात में वह राजभवन में रुकेंगे। उसके बाद वो 13 मई को हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा ने

पटना में रोड शो के बाद रात में ही PM मोदी करेंगे बड़ी बैठक, मुजफ्फरपुर में शाह भी दिखाएंगे दम-खम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पीएम नरेंद्र मोदी का 12 मई को पटना में रोड शो है और रात में वह राजभवन में रुकेंगे। उसके बाद वो 13 मई को हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा नेताओं का ज्यादा ध्यान पीएम के रात्रि विश्राम पर है। ऐसे में पीएम मोदी बिहार के नेताओं से अबतक के तीनों चरणों में मतदान बूथ पर पोलिंग को लेकर समीक्षा भी करेंगे और सवाल भी करेंगे। ज्सिको लेकर भाजपा के तरफ से 169 प्रमुख नेताओं को टीम बनाई गई है। जिसमें न सिर्फ भाजपा बल्कि विचार परिवार के लोग भी शामिल होंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की यह टीम विचार परिवार के लोगों के साथ मिलकर यह फीडबैक लेने में लगी हुई है की अबतक के दो चरणों में सही तौर पर गर्मी की वजह से लोग मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे या इसकी वजह कुछ और ही है। इसको लेकर विचार परिवार से जुड़े लोग पिछले दो चरणों के सभी 9 लोकसभा सीटों के वोटर के पास पहुंचकर फीडबैक लेने में लगे हैं। उसके बाद यह रिपोर्ट पीएम के सामने रखा जाएगा जिससे बाकी के चरणों के मतदान में इसमें सुधार किया जा सकें। हालांकि, चौथे, पांचवे, छठे और सातवें चरण में ज्यादातर जहां एनडीए का बहुमत में रखना लगभग तय है। ऐसे में बस थोड़ी बहुत सुधार की जरूरत है और अब इसको लेकर पीएम के पास बैठक कर फीडबैक दिया जाएगा। 


मालूम हो कि,अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहा होते हुए कदम कुआं तक जाएगा। इस बीच उनका काफिला जेपी गोलंबर बाकरगंज होते हुए ठाकुरबाड़ी की तरफ से गुजरेगा।। हालांकि अभी उनके रोड शो का जो रूट मैप तैयार किया गया है। उसमें बदलाव की संभावना है।


इसके बाद अगले दिन सुबह यानी 13 मई को प्रधानमंत्री हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वह हाजीपुर में चिराग पासवान के लिए, मुजफ्फरपुर में डॉक्टर राज भूषण चौधरी के लिए और छपरा में राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। यानी राजधानी पटना और आसपास के लिए 12 और 13 मई काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।


बता दें कि, बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला मौका होगा, जहां वह अपने किसी प्रत्याशी के लिए रोड शो करते हुए सड़कों पर नजर आएंगे। रवि शंकर प्रसाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड शो काफी अहम माना जा रहा है। दूसरे दिन यानी 13 मई को हाजीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।