ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में लगे लालू-नीतीश-तेजस्वी के खिलाफ नारे, LOHARA को लोहार करने की मांग

PATNA: जस्टिस फोर लोहार का बैनर पोस्टर और हथौड़ी हाथ में लिये लोहार जाति के लोगों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। पटना के सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। इस दौरान रेल प्रशास

पटना में लगे लालू-नीतीश-तेजस्वी के खिलाफ नारे, LOHARA को लोहार करने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जस्टिस फोर लोहार का बैनर पोस्टर और हथौड़ी हाथ में लिये लोहार जाति के लोगों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। पटना के सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। इस दौरान रेल प्रशासन ने लोगों को आगे बढ़ने से रोका। आंदोलनकारियों ने इस दौरान लालू-नीतीश-तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि LOHARA कोई जाति नहीं है। इसका हिन्दी लोहार किया जाए और इस जाति को एसटी में शामिल किया जाए।


लोहार जाति के लोगों का कहना है कि 1950 से एसटी अनुसूचित जाति में आती हैं। भारत सरकार जनजातीय मंत्रालय हमारी सूचना को रोके रखी है। हमलोग चंदा करके हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस लड़े। 13 बार लोकसभा से लेकर विधानसभा में हमारी आवाज उठी लेकिन सरकार हमारी मांगे नहीं सुन रही है। इनका कहना है कि संविधान अंग्रेजी में बना था और लोहार को अंग्रेजी मे लोहारा लिखा गया था। जबकि इसका हिन्दी लोहार होगा। 


सरकार ने लोहार को लोहारा लिखकर आरक्षण से वंचित कर दिया है। सरकार से ये मांग कर रहे हैं लोहारा कोई जाति नहीं है इसलिए इसे लोहार लिखा जाए। इसकी अधिसूचना जारी की जाए। इस मांग को लेकर लोहार जाति के लोग लगातार आंदोलन कर रहे है लेकिन इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। मजबुरन आज उन्हें रेलवे के परिचालन को रोकने के लिए उतरना पड़ा है। यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो आंदोलन और तेज होगा।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता