ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के गवाह पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचे

PATNA: रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के अहम गवाह ओम नारायण राय पर राजधानी पटना में जानलेवा हमला किया गया. उन पर गोली चलायी गयी, जिसमें वह बाल बाल बच गये. घटना

पटना में ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के गवाह पर जानलेवा हमला, गोलीबारी में बाल-बाल बचे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के अहम गवाह ओम नारायण राय पर राजधानी पटना में जानलेवा हमला किया गया. उन पर गोली चलायी गयी, जिसमें वह बाल बाल बच गये. घटना पटना में हुई है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


ओम नारायण राय ने जानलेवा हमला करने का आरोप धर्मेंद्र नाम के शख्स पर लगाया है जो पटना के पटेल नगर निवासी है. पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक घटना दो दिन पहले की है. पटना के शाहपुर में ये घटना हुई है. ओमप्रकाश राय का आरोप है कि हमला करने वाला धर्मेंद्र एक राजनेता का करीबी है. 


पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में ओमप्रकाश राय ने कहा है कि वे पटना के शाहपुर में वार्ड नंबर 5 में रहते हैं. दो दिन पहले घर के पास ही धर्मेंद्र नाम के आदमी ने उनके उपर पिस्टल तान दिया और मर्डर करने की कोशिश की. हालांकि वे दीवार की ओट लेकर वहां से भाग निकले. ओम प्रकाश राय ने पुलिस को बताया है कि उनका बड़ा बेटा घर के बाहर ही खड़ा था. 


उन्हें लगा कि कहीं हमलावर उनके बेटे पर हमला न कर दे. लिहाजा वे अपने घर में जाकर लाइसेंसी रायफल निकाल लाये और छत पर चढ गये. छत से ही उन्होंने अपने बेटे को घर के अंदर आने को कहा. इसी बीच नीचे खड़े हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी. बचाव में ओम प्रकाश राय ने भी अपनी रायफल से फायरिंग की. इसके बाद हमलावर धर्मेंद्र वहां से भाग निकला.


ओमप्रकाश राय ने पुलिस को बताया है कि वह बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में गवाह है. कोर्ट में उनका बयान भी दर्ज हो चुका है. उस केस में गवाही के कारण ही उन पर हमला किया गया है. हालांकि पूरा मामला संदेहास्पद लग रहा है. ओमप्रकाश राय जो कहानी बता रहे हैं उसमें कई विरोधाभास है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में लगी है.