ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का आज से होगा परिचालन, जानें समय और किराया..

PATNA: बिहार से पश्चिम बंगाल के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। 26 सितंबर से बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन इ

पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का आज से होगा परिचालन, जानें समय और किराया..
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार से पश्चिम बंगाल के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है। 26 सितंबर से बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन इस ट्रेन का परिचालन होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन किया था।


दरअसल, आम यात्रियों के लिए इस ट्रेन का परिचालन 26 सितंबर से शुरू कर दिया गया। बुधवार को छोड़कर सभी दिन पटना से हावड़ा के लिए वंदे भारत चलेगी। इस ट्रेन के माध्यम से कम समय में पटना से बंगाल की दूरी तय कर सकते हैं। इस ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।


यह ट्रेन बिहार में दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। इससे पहले पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। अब पटना से हावड़ा के बीच ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन के बिहार से पश्चिम बंगाल तक 532 किलोमीटर की दूरी मात्र 6:35 मिनट में पूरा कर लेंगे।


आपको बताते चलें कि, इस ट्रेन में दो प्रकार का कोच लगा है। इसमें कुल 8 कोच होंगे, जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी का एक कोच, जिसमें कुल 72 सीट निर्धारित किए गए हैं। जबकि AC चेयर कार के 7 कोच होंगे, जिसमें कुल 478 सीट निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न श्रेणी का अलग-अलग किराया तय किया गया है, जिसमें कैटरिंग का भी चार्ज एड किया गया है।