ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटना सिटी पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का किया निरीक्षण

PATNA CITY: बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव आज पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने 30 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मॉडल

पटना सिटी पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का किया निरीक्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव आज पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने 30 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मॉडल अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि मिशन परिवर्तन के तहत अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए विभाग की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है। गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में ब्लड बैंक, न्यू वर्न बेबी के यूनिट की शुरुआत की जा रही है। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा के लिए चारों ओर दिवार और गेट लगाया जाएगा। साथ ही नर्सों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी की जा रही है।


उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर में मरीजों के बैठने के लिए हर्बल पार्क बनाने की पहल की जा रही है। वही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की भाजपा नकारात्मक पार्टी है। जिसने आज तक कभी जनता की समस्या पर  कोई ध्यान नहीं दिया है। ना लोगों के स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान दिया गया और ना ही एजुकेशन पर साथ ही बेरोजगारों की समस्या पर भी केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया। बीजेपी कभी जनता के हित की बात नहीं करती है। बीजेपी मतलब बड़का झूठा पार्टी होता है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता