ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना के भट्टाचार्या मोड़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यही से करेंगे रोड शो की शुरुआत

PATNA: पटना एयरपोर्ट से भट्टाचार्या मोड़ पीएम मोदी पहुंच गये हैं। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो की शुरुआत करेंगे। पटना पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत

पटना के भट्टाचार्या मोड़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यही से करेंगे रोड शो की शुरुआत
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: पटना एयरपोर्ट से भट्टाचार्या मोड़ पीएम मोदी पहुंच गये हैं। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो की शुरुआत करेंगे। पटना पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से भट्टाचार्य मोड़ के लिए रवाना हो गये हैं। कुछ ही देर बाद रोड शो को शुरुआत होगी। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पटना में जनसैलाब उमड़ गया है। हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारे लगाए गये बैरिकेटिंग के पीछे खड़े हैं। पटना में मेला जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पटना के भट्टाचार्य मोड़ से रोड शो की शुरूआत होगी जो पीरमुहानी, उमा सिनेमा, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन जाकर खत्म होगी।   

बता दें कि पीएम मोदी पहली बार पटना में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए बीजेपी के कई नेता पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, नितिन नवीन सहित एनडीए के कई नेता पटना एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एनडीए के तमाम नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। दो किमी लंबा रोड शो में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव मौजूद रहेंगे। पुष्प वर्षा भवनों से नहीं सड़क किनारे बैरिकेडिंग के अंदर में खड़े लोग करेंगे।


पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट पर 100 अतिरिक्त सीआइएसएफ जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही हरेक वाच टावर के बीच में भी जवानों की तैनाती की गई है। पुराने और न्यू टर्मिनल भवन से भी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को रिहर्सल भी किया गया।




वहीं, पीएम के आगमन को देखते हुए पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन पर सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं। पटना में PM मोदी के होने वाले रोड शो को लेकर एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सामानों की भी सघन जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर थ्री लेयर सिक्योरिटी ऐरेंजमेंट किया गया है। जिन यात्रियों का विमान शाम 5 से 7 के बीच में है, वह 5:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुँच जाएं। 




इसके अलावा रविवार को पटना जंक्शन की दोनों पार्किंग सुविधा  यानी उत्तर एवं दक्षिण छोर अर्थात महावीर मंदिर एवं करबिगहिया  शनिवार की रात 10:00 बजे से रविवार की रात 10:00 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेगी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए केवल दक्षिण छोर (करबिगहिया छोर) पर पिक और ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पटना जंक्शन स्टेशन से बाहर निकलने के लिए यात्री करबिगहिया की तरफ से निकलेंगे।





आपको बताते चलें कि, पीएम आज पहली बार बिहार में रोड शो करने वाले हैं। वहीं पीएम रोड शो के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। राजभवन में ही उनके खाने पीने की व्यवस्था की गई है। सीएम नीतीश भी पीएम की रोड शो में शामिल होंगे। बिहार की राजधानी पटना आज भगवामय हो गई है। पीएम के आगमन को लेकर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद है।

टैग्स