ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

'परिवारवादी नेता का प्रचार कर PM मोदी करेंगे बिहार में चुनावी शंखनाद... तेजस्वी ने कहा- अपने प्रत्याशियों की लिस्ट पर नजर डालें पीएम, पप्पू पर साधी चुप्पी

PATNA : परिवारवाद की राजनीति को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर रहने वाले पक्ष और विपक्ष के बीच तलवारें खींचने लगी हैं। जहां सत्तारूढ़ दल भाजपा बिहार की सभी विपक्षी पार्टियों और ख़ास कर

'परिवारवादी नेता का प्रचार कर PM  मोदी करेंगे बिहार में चुनावी शंखनाद... तेजस्वी ने कहा- अपने प्रत्याशियों की लिस्ट पर नजर डालें पीएम, पप्पू पर साधी चुप्पी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA : परिवारवाद की राजनीति को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर रहने वाले पक्ष और विपक्ष के बीच तलवारें खींचने लगी हैं। जहां सत्तारूढ़ दल भाजपा बिहार की सभी विपक्षी पार्टियों और ख़ास करके लालू परिवार पर हमलावर रहती हैं वहीं तेजस्वी यादव ने अब परिवारवाद को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। एनडीए के नेता अक्सर यह कहते नजर आते हैं कि राजद का मतलब सिर्फ लालू परिवार होता है। ऐसे में इस बार लोकसभा चुनाव में एनडीए कैंडिडेट के नाम जारी होने के बाद राजद को बैठे-बिठाए  एनडीए के खिलाफ परिवारवाद पर बोलने का मौका दे दिया है। तेजस्वी यादव ने परिवारवाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि वो परिवारवाद की बात करते हैं। लेकिन खुद बिहार में अपनी चुनावी सभा की शुरुआत परिवारवादी कैंडिडेट के लिए ही कर रहे हैं।

दरअसल, पीएम मोदी कल जमुई से बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। जमुई (सु) सीट से एनडीए ने इस बार लोजपा (आर) के प्रमुख चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में तेजस्वी ने पीएम मोदी पर ही परिवाद को बढ़ावा देने की बात कहकर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जमुई में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। क्या पीएम जमुई की चुनावी सभा में परिवारवाद के खिलाफ भी कुछ बोलेंगे? तेजस्वी ने कहा कि उनको खुद सोचना चाहिए कि वो अपनी पहली चुनावी सभा की शुरुआत अपने गठबंधन के लिए परिवारवादी उम्मीदवार के लिए कर रहे हैं। ऐसे में उनकी कथनी और करनी के बीच सक बड़ा अंतर देश की जनता के सामने आ गया है।

वहीं, तेजस्वी ने एनडीए के कैंडिडेट लिस्ट पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वो लोग लगातार परिवारवाद का जिक्र कर विपक्ष पर हमला बोलते रहे हैं। जबकि उनके ही खेमे से सबसे अधिक परिवारवादी नेताओं को टिकट दिए जा रहे हैं। ऐसे में पहले मोदी जी को खुद विचार करना चाहिए। परिवारवाद पर कुछ भी बोलने से पहले अपने दामन में झाँक लेना चाहिए। इस बार वो बिहार आ रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले दस वर्बिषों में बिहार के लिए क्या किया है? उन्होंने तो कुछ भी नहीं किया। बल्कि उन्होंने उल्टे बिहार को केवल चूना लगाया है। पिछली बार 39 सांसदों को बिहार की जनता ने जिताकर भेजा था, तो उन्हें बताना चाहिए कि इन सांसदों ने अपने-अपने चुनाव क्षेत्र के लिए क्या किया? इसके अलावा तेजस्वी ने एक बार फिर से ईडी और सीबीआई के एक्शन को लेकर कहा कि इन सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जितने नेता शामिल हुए हैं, उन सभी के खिलाफ दर्ज ईडी और सीबीआई के केस क्लोज कर दिए गए। उधर, पप्पू यादव के पूर्णिया से चुनाव लड़ने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा अपना दल है और हमारा अपना गठबंधन है। हम अपने प्रत्याशी के लिए पूर्णिया जा रहे हैं और उनके नामांकन में हम शामिल हो रहे हैं। पूर्णिया से राजद उम्मीदवार बीमा भारती भारी मतों से जीत हासिल करेंगी।