ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पारस खेमे की राष्ट्रीय कार्यसमिति शुरू, बैठक के बाद फैसले की दी जाएगी जानकारी

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच पारस खेमे के राष्ट्रीय कार्यसमिति शुरू हो गई है. कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए सूरजभान सिंह के कंकड़बाग स्थित आवास पर राष्ट्रीय

पारस खेमे की राष्ट्रीय कार्यसमिति शुरू, बैठक के बाद फैसले की दी जाएगी जानकारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच पारस खेमे के राष्ट्रीय कार्यसमिति शुरू हो गई है. कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए सूरजभान सिंह के कंकड़बाग स्थित आवास पर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है. बैठक में शामिल होने के लिए संसदीय दल के नेता पशुपति पारस पहुंच चुके हैं. उनके पहले सांसद चंदन सिंह, वीणा देवी, महबूब अली कैसर भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. 


बैठक में शामिल होने के लिए जाते वक्त पशुपति कुमार पारस ने भरोसा दिया है कि उनके पास कार्यसमिति में बहुमत है और बैठक के बाद फैसले की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जाएगी. इसके पहले सांसद चंदन सिंह ने दावा किया कि कार्यकारिणी में 95 फ़ीसदी लोगों का समर्थन पशुपति कुमार पारस के साथ है और ऐसे में चिराग पासवान के अध्यक्ष बने रहने का सवाल ही पैदा नहीं होता. 


बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे महबूब अली कैसर ने कहा कि उन्हें फिलहाल बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी नहीं है, जो भी फैसला होगा. उस पर बाद में वह अपनी प्रतिक्रिया देंगे. वैशाली से सांसद वीणा देवी ने कहा कि आज बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पूरी तरह से संवैधानिक है. चिराग पासवान पार्टी का भरोसा खो चुके हैं. आपको बता दें कि पशुपति पारस द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद वे आज शाम लगभग 5 बजे प्रेसवार्ता करने वाले हैं जिसमें वो बैठक में हुई चर्चाओं की जानकारी देंगे. 

टैग्स