ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

पारस भी मनाएंगे स्थापना दिवस, सेवा संकल्प दिवस के तौर पर RLJP करेगी आयोजन

PATNA: 28 नवम्बर को पार्टी का 21वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी धूमधाम के साथ मनाएगी। सेवा संकल्प दिवस के रूप में स्थापना दिवस समारोह को मनाया जाएगा। बिहार के सभ

 पारस भी मनाएंगे स्थापना दिवस, सेवा संकल्प दिवस के तौर पर RLJP करेगी आयोजन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 28 नवम्बर को पार्टी का 21वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी धूमधाम के साथ मनाएगी। सेवा संकल्प दिवस के रूप में स्थापना दिवस समारोह को मनाया जाएगा। बिहार के सभी जिला मुख्यालय, पटना के रालोजपा कार्यालय और सभी राज्यों में पार्टी इसे धूमधाम से मनाएगी। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी।


रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, बिहार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज के निर्देशानुसार रालोजपा एवं दलित सेना के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, पार्टी के पंचायत स्तर के कार्यकर्ता पार्टी के 21वें स्थापना दिवस को व्यापक स्तर पर मनाने की तैयारी में जोर-शोर से जुट गए हैं।


श्रवण अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के संस्थापक और हमलोगों के दिवंगत श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के निधन के बाद उनकी गैर मौजूदगी में इस बार 21वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से यह आग्रह किया है कि पार्टी के संस्थापक दिवगंत रामविलास पासवान जी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीबों, पिछड़ों, शोषित,वंचित समाज एवं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के हक और अधिकार और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए संघर्ष किया था।


 स्व० पासवान जी के संघर्ष को सफलता मिली उसके बाद देश में गरीब एवं वंचित समाज को मंडल कमीशन के रूप में आरक्षण मिला। इन वर्गों को उनके कई अधिकार देश एवं बिहार में मिले। पशुपति पारस ने निर्देश दिया है कि पार्टी के सभी लोग सभी साथी 28 नवम्बर को अपने दिवंगत नेता के त्याग, बलिदान, संघर्ष एवं उनके विचारधारा को आत्मसात कर इस बार का स्थापना दिवस गरीब, दलित सेवा संकल्प दिवस के रूप में व्यापक स्तर पर राज्य के सभी जिलों एवं देश के सभी हिस्सों में धूमधाम से मनाए। 


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने देश के दलितों और पिछड़ों से शिक्षित, संगठित होने का आह्वान किया था तथा देश के दूसरे अम्बेडकर स्व० रामविलास पासवान जी ने बाबा साहब के बातों को अपना मूल मंत्र माना था। इन दोनों नेताओं के विचारों को लेकर रालोजपा ने यह निर्णय लिया है कि 28 नवम्बर को स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार के सभी दलित एवं महादलित एवं गरीबों के गांव-टोलों में पार्टी एवं दलित सेना के कार्यकर्ता एवं नेता पाठ्य सामग्री का वितरण करेंगे एवं शिक्षा का अलख जगाएंगे।

टैग्स