ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पप्पू ने कांग्रेस को दिया समर्थन, बोले.. कांग्रेस जहां चुनाव लड़ेगी JAP साथ देगा

PATNA : विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। बिहार के राजनीतिक गलियारे में नए सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्प

पप्पू ने कांग्रेस को दिया समर्थन, बोले.. कांग्रेस जहां चुनाव लड़ेगी JAP साथ देगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। बिहार के राजनीतिक गलियारे में नए सियासी समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है।


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा है कि कांग्रेस जहां कहीं भी उम्मीदवार देगी उनकी पार्टी उनका समर्थन करेगी। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को पत्र लिखते हुए समर्थन की मांग की थी और अब पप्पू यादव ने भी दरियादिली दिखाते हुए कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ा ली हैं। जैसे-जैसे तेजस्वी यादव कांग्रेस से दूर जा रहे हैं पप्पू यादव कांग्रेस के करीब आते जा रहे हैं।


गौरतलब है कि विधानसभा के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने जाप सुप्रीम पप्पू यादव से मदद मांगी थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पप्पू यादव को चिट्ठी लिखी थी। पप्पू यादव से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आग्रह किया है कि वह तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की मदद करें।  


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने तारापुर सीट से राजेश कुमार मिश्रा को जीत दिलाने के लिए आग्रह किया था। यही नहीं कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अतिरेक कुमार के लिए भी मदद की अपील पप्पू यादव से की थी। अब जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि जहां भी कांग्रेस अपना उम्मीदवार देगी उनका पार्टी जन अधिकार पार्टी उनके समर्थन में उतरेगी।